HomeUttarakhandहेलीकॉप्टर क्रैश: पायलट मुंंबई तो यात्री गुजरात, कर्नाटक व झारखण्ड के थे

हेलीकॉप्टर क्रैश: पायलट मुंंबई तो यात्री गुजरात, कर्नाटक व झारखण्ड के थे

देहरादून, खबर संसार। अपर सचिव तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागरिक उड्डयन सी रविशंकर ने मीडिया को जानकारी दी कि मंगलवार को केदारनाथ से गुप्तकाशी कोे जा रहे आर्यन एविएशन हेलीकॉप्टर कंपनी के हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना में पायलट सहित 7 लोगों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है।

हादसा मंगलवार को प्रातः लगभग 11ः40 बजे हुआ

दुर्घटना मंगलवार को प्रातः लगभग 11ः40 बजे हुई।  मृतकों में पायलट कैप्टन अनिल (मुंबई निवासी) सहित कुल 07 यात्री थे। इनमें से तीन यात्री गुजरात, एक यात्री कर्नाटक तथा एक यात्री झारखण्ड से था। एक अन्य यात्री की जानकारी अभी एकत्रित की जा रही है।

तो वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना पर गहरा दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। उन्होंने घटना की जाँच के आदेश दिए हैं।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागरिक उड्डयन ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की पूरी जानकारी जांच के बाद ही प्राप्त होगी। जिलाधिकारी स्तर पर जांच बिठाई गई है। एसडीआरएफ तथा पुलिस की टीम द्वारा घटनास्थल पर रिस्कयू व रिकवरी ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े- BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.