HomeNationalआम के आम गुठलियों के भी दाम

आम के आम गुठलियों के भी दाम

खबर संसार नई दिल्ली।आम के आम गुठलियों के भी दाम!कहते है ना बेमतलब की चीजों का अगर समय से निपटारा कर दिया जाए तो पैसे तो आते ही है जगह भी मिलती है काम के लिए।जी हा केंद्रीय कार्मिक मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले तीन सप्ताह के दौरान सरकारी कार्यालयों में चलाए स्वच्छता अभियान के तहत बेकार पड़े कबाड़ को बेचकर 254 करोड़ रुपये अर्जित किए हैं।

आम के आम गुठलियों के भी दाम

इसके साथ ही 37.19 लाख वर्ग फुट जगह को खाली कराया है। यह जगह बेकार हो चुकी सामग्री जैसे कुर्सी, टेबल, फर्नीचर, पुराने इलेक्ट्रानिक सामान बेकार वाहन इत्यादि से भरी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि जो राशि प्राप्त हुई है, वह बहुत बड़ी है। कभी सोचा भी नहीं था कि सरकार कबाड़ बेचकर इतनी राशि हासिल करेगी। दूसरे, जो स्थान खाली हुआ है, वह शास्त्रत्त्ी भवन में उपलब्ध कुल स्थान से भी ज्यादा है। जिसका अब सरकारी कामकाज के लिए बेहतर सदुपयोग किया जाएगा। उन्होंने यहां मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दो अक्तूबर से यह अभियान शुरू किया गया है तथा यह 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान दिल्ली में स्थित कार्यालयों के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित केंद्र सरकार के सभी दफ्तारों में यह अभियान शुरू किया गया

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.