हल्द्वानी, खबर संसार। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में उत्तराखंड स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
छोटे बच्चे उत्तराखंड राज्य की पारंपरिक वेश भूषा में विद्यालय आये तथा अपने साथ उत्तराखंड राज्य के व्यंजन बनाकर लाये थे। बच्चों द्वारा “उत्तराखंड मेरी देशभूमि” गीत गाया गया तथा कुमांउनी गानों में नृत्य किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या द्वारा बच्चों को उत्तराखंड राज्य के इतिहास से भी परिचित कराया गया। विद्यालय ट्रस्टी द्वारा सभी को उत्तराखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस तरह विद्यालय में उत्तराखंड स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



