HomeUttarakhandई-चौपाल लगा डीएम ने सुुनीं समस्याएं, 11 का किया मौके पर निस्तारण

ई-चौपाल लगा डीएम ने सुुनीं समस्याएं, 11 का किया मौके पर निस्तारण

रूद्रपुर, खबर संसार। जन समस्याओं के निस्तारण हेतु शुक्रवार को जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने जिला कार्यालय के सभागार से 53 मिनट तक चली ई-सामाधन चौपाल के माध्यम से बिडौरा गांव की समस्याएं सुनी।

ई-चौपाल में सर्वाधिक समस्याएं आवास, बिजली, सड़क, पेयजल, राशन कार्ड से सम्बन्धित थीं। विनोद सिंह, कुलविन्दर कौर, ने अन्त्योदय एवं सफैद राशन कार्ड बनवाने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिये कि ग्राम सभा की खुली बैठक कराकर सफैद राशन कार्ड धारकों के नाम पर चर्चा करते हुए अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाकर पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाये।

मुन्नी देवी ने शौचालय निर्माण की धनराशि प्राप्त न होने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर मुन्नी देवी के खाते में मनी ट्रांस्फर कराने के निर्देश परियोजना निदेशक को दिये। रेशम सिंह ने सड़क निर्माण की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को मेरा गांव-मेरी सड़क योजना के अन्तर्गत प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

इन लोगों ने सुनाई अपनी समस्याएं

परमजीत कौर ने पेयजल की समस्या रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों जल जीवन मिशन के अन्तर्गत एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू करने तथा डीपीआर की एक प्रति ग्राम प्रधान को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। राकेश सिंह राणा की शिकायत पर राकेश सिंह राणा के घर से कृपाल सिंह के घर तक 15 दिन के भीतर खम्बा लगाने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिये।

पूरन चन्द्र जोशी ने पहले से बने घर के ऊपर से विद्युत लाइन डालने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को तत्काल लाईन शिफ्ट करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही पुष्कर शर्मा, नैन सिंह, लाल सिंह राणा, मोहन सिंह, पीताम्बर बहुगुणा ने भी विद्युत पोल लगवाने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को मौका मुआयना करते हुए प्राथमिकता से कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

बिजेन्द्र सिंह ने स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी को पात्रता के आधार पर योजना से लाभांवित कराने के निर्देश दिये। जितेन्द भट्ट ने खुशाल बिष्ट के घर से नित्यानन्द के घर तक मार्ग निर्माण की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोनिवि को दिये।

इसके साथ ही गुरबक्श सिंह, जसवन्त सिंह, बबली कौर, गुरनाम सिंह, कविता देवी, सीमा राणा आदि ने आवास की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। ई-चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी वीके वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध सहित सम्बन्धित अधिकारी वर्चुअल के माध्यम से जुड़े थे।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.