spot_img
spot_img
HomeNationalहिमाचल के ताशिगंग में 98.08% वोटिंग, दोपहर 3 बजे करीब 99% मतदान

हिमाचल के ताशिगंग में 98.08% वोटिंग, दोपहर 3 बजे करीब 99% मतदान

दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र ताशिगंग में भी लोग वोट डालने के आ रहे हैं। कुल 52 वोटर में से 51 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल कर लिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक ताशिगंग में 98.08 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

हिमाचल में 3 बजे तक 55.65 फीसदी मतदान

हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर वोटिंग जारी है। लोग बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव आयोग के जारी आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक 55.65 फीसदी मतदान हुआ है।

युवा-महिला-बुजुर्ग किन मुद्दों पर कर रहे वोट?

हिमाचल प्रदेश में मतदान जारी है। युवा, महिला और बुजुर्ग भी भारी संख्या में वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बार लोगों का यही कहना है कि वह काम के नाम पर वोट करने वाले हैं. हालांकि, सुबह के दौरान मतदान की रफ्तार कम थी लेकिन, धूप निकलते ही अब रफ्तार बढ़ने लगी है।

हिमाचल में 112 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने मतदान किया

हिमाचल प्रदेश के ग्राम पंचायत कोहाल के बूथ संख्या 122 पर एक अन्य 112 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने लढान में मतदान किया. हालांकि भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं को अपने घरों में मतपत्रों के माध्यम से मतदान करने के लिए एक स्वैच्छिक सुविधा प्रदान की है, इसके बावजूद बूढ़ी महिला ने सुविधा का विकल्प ना चुनकर मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन माध्यम से अपना वोट डालना पसंद किया।

सुबह बर्फ से ढकी सड़कों को पार कर मतदान केंद्रों तक पहुंचे थे कई मतदान अधिकारी

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहा है, ऐसे में मतदान अधिकारी सुबह राज्य के ऊंचे इलाकों तक पहुंचने के लिए पैदल ही बर्फ से ढके विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे। पिछले कुछ दिनों में हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी ने राज्य के कई मतदान केंद्रों को सफेद रंग की मोटी परत से ढक दिया है, जिससे इन क्षेत्रों में मतदान दलों के लिए पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.