HomeSportPollard ने IPL से लिया संन्यास, अब मुंबई इंडियंस के लिए निभाएंगे...

Pollard ने IPL से लिया संन्यास, अब मुंबई इंडियंस के लिए निभाएंगे यह भूमिका

आईपीएल रिटेंशन को लेकर सभी टीमें अपनी अपनी रणनीति बना रहे हैं। इन सब के बीच खबर यह थी कि मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर Kieron Pollard को इस बार रिटेन नहीं किया है। इसके ठीक बाद किरॉन पोलार्ड ने अपने रिटायरमेंट की भी घोषणा कर दी।

किरॉन पोलार्ड अब आईपीएल में खेलते नजर नहीं आएंगे। अपने रिटायरमेंट की जानकारी किरॉन पोलार्ड ने ट्विटर पर साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह फैसला आसान नहीं है। लेकिन मुंबई इंडियंस के साथ की गई लंबी चर्चा के बाद मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि अब आईपीएल नहीं खेलूंगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि अगर मैं मुंबई इंडियंस के साथ नहीं खेल सकता तो किसी के भी साथ नहीं खेलूंगा।

मुंबई इंडियंस ने उन्हें अब बल्लेबाजी कोच बनाया

Kieron Pollard लगातार 13 सालों से मुंबई इंडियन से जुड़े थे। यही कारण था कि मुंबई इंडियंस ने उन्हें अब बल्लेबाजी कोच बनाया है। किरॉन पोलार्ड ने यह भी लिखा है कि मुंबई इंडियंस ने काफी कुछ हासिल किया है और अब वह बदलाव के दौर से गुजर रही है। यह इमोशनल गुडबाय नहीं है क्योंकि मैंने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच का पद स्वीकार किया है।

किरॉन पोलार्ड को आईपीएल में एक लिजेंड प्लेयर के तौर पर याद किया जाएगा। 2010 में Kieron Pollard ने मुंबई के लिए खेलते हुए दिल्ली की टीम के खिलाफ अपना डेब्यू किया था जबकि 2022 में कोलकाता के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला खेला है। मुंबई इंडियंस आईपीएल में 5 बार चैंपियन बनी है उसमें किरॉन पोलार्ड की भूमिका काफी अहम रही है।

यही कारण है कि किरॉन पोलार्ड की गिनती आईपीएल के बेस्ट क्रिकेट ऑलराउंडर के रूप में होती है। पिछले आईपीएल में Kieron Pollard काफी संघर्ष करते नजर आ रहे थे। मुंबई ने उन्हें रिटेन किया था। लेकिन वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। यही कारण था कि उनकी आलोचना भी की गई। हालांकि, अब किरॉन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.