HomeNationalभाजपा पर राहुल ने बोला हमला कहा, देश के संस्थानों पर भाजपा...

भाजपा पर राहुल ने बोला हमला कहा, देश के संस्थानों पर भाजपा का कब्जा

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। भारत छोड़ो यात्रा फिलहाल महाराष्ट्र में है। आज राहुल गांधी ने एक बार फिर से भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि देश के संस्थानों पर भाजपा ने पूरी तरीके से कब्जा कर लिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 8 साल में देश में डर नफरत हिंसा फैली है।

उन्होंने कहा कि आज विपक्ष की आवाज को दबाया जाता है। संसद में बोलने के दौरान माइक ऑफ हो जाती है। इसके साथ ही भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लोग बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है। उन्होंने कहा कि भारत को जोड़ना मेरा लक्ष्य है। भारत छोड़ो यात्रा से मैं बहुत कुछ सीख रहा हूं। महात्मा गांधी से हमारी तुलना करना ठीक नहीं है।

देश सिर्फ दो समसयाएं है

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि मुझे दो बड़ी समस्याएं दिखाई देती हैं- युवाओं को नौकरी मिलने का भरोसा नहीं है और किसानों को कहीं से समर्थन नहीं मिलता है। तीसरा आपस में जुड़ा हुआ है- लोग शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए भुगतान कर रहे हैं क्योंकि सरकारी स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बंद हो रहे हैं, तो पैसा कहां जा रहा है? राहुल गांधी ने वीर सावरकर की चिट्ठी भी पढ़कर सुनाएं और दावा किया कि सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी।

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सावरकर ने गांधी नेहरू और पटेल को धोखा दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह यात्रा एक सोच है, काम करने का तरीका है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों की बात सुने जाने क्या जरूरत है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि वीर सावरकर ने अंग्रेजों को लिखे एक पत्र में कहा, “सर, मैं आपके सबसे आज्ञाकारी सेवक बने रहने की विनती करता हूं” और उस पर हस्ताक्षर किए। सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की। उन्होंने डर के मारे पत्र पर हस्ताक्षर करके महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल जैसे नेताओं को धोखा दिया।

उन्होंने कहा कि देश समस्याओं से जू़झ रहा है, ये समस्याएं बीजेपी सरकार की विफल नीतियों का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा हर समस्या को प्रमुखता से उठाने का मंच है। हम इन मुद्दों पर युवा, महिला, किसान, मजदूर व आम जन के साथ हैं।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.