हल्दवानी, खबर संसार। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह (City Magistrate Richa Singh) आजकल पूरे फॉर्म में है लगातार एक के बाद एक छापे मार रही है। जी, हां लगातार वह कार्रवाई कर रही हैं शहर में कुछ भी गलत हो रहा है उस पर नकेल लगा दे रही है।
सिटी मजिस्ट्रेट (City Magistrate) हल्द्वानी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल एवं चिकित्सक दल द्वारा प्राप्त शिकायत के क्रम में विजन आई सेंटर, अल्मोड़ा कॉपरेटिव बैंक के पास कालाढूंगी रोड हल्द्वानी का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
दस हजार का लगाया जुर्माना
निरीक्षण में पाया गया की मिस्टर तुषार के द्वारा विजन आई सेंटर का संचालन किया जा रहा है। क्लीनिक में श्री तुषार के द्वारा अनाधिकृत रूप से औषधियों का वितरण किया जा रहा था, क्लीनिक के पास ड्रग लाइसेंस नहीं था, ओपीडी पैड पर नाम डॉ तुषार लिखा गया था।
क्लीनिक मै क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा था । जिस पर निरीक्षण टीम द्वारा क्लीनिक पर क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के अंतर्गत रुपए 10000 का जुर्माना लगाया गया तथा क्लीनिक को बंद कर दिया गया।
श्री तुषार को 3 दिवस के भीतर समस्त अभिलेख (शैक्षिक योग्यता से संबंधित, क्लीनिक से संबंधित, उत्तराखंड काउंसिल रजिस्ट्रेशन इत्यादि) मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मैं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया ।
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
