श्रद्धा हत्याकांड की तरह ही पांडव नगर में भी मां-बेटे ने मिलकर अपने ही घर के सदस्य जो रिश्ते में आरोपियों का पिता- और पति था, उसकी हत्या कर दी। पुलिस लंबे समय से केस की जांच कर रही थी। तमाम पड़ताल के बाद यह सामने आया कि मृतक अंजन दास की हत्या उनके ही बेटे और पत्नी ने मिलकर की हैं।
अंजन दास की हत्या करने के बाद श्रद्धा हत्याकांड की तरह ही उनके शव को भी फ्रीज में रखा गया और छोटे-छोटे टुकड़े करके बाहर फेंका जाने लगा। पुलिस ने एक सीसीटीवी भी रिलीज किया हैं जिसमें आरोपियों को शव के टुकड़े फेंकते हुए देखा जा सकता हैं।
जानकारी के अनुसार यह सामने आया है कि परिवार अंजन दास की नशे की लत से काफी परेशान था। इसलिए एक दिन परिवार ने इस किस्से को हमेशा के लिए ही खत्म करने की सोची और अंजन दास को नशे की गोली खिलाकर उसे मार डाला और फिर पत्नी पूनम और बेटे दीपक ने मिलकर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए और अलग अलग जगहों पर फेंकना शुरू कर दिया।
अवैध संबंध के चलते हत्या का शक
इस हत्यकांड के पीछे अवैध संबंध का भी शक जताया जा रहा है और क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी मां-बटे पूनम और दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। जिस व्यक्ति की हत्या की गई उसका नाम अंजन दास है। आरोपियों ने हत्या के बाद शव के टुकड़े अलग-अलग जगह पर फेंक दिए थे।
इस हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस दोपहर एक बजे प्रेस कॉनफ्रेंस करके पूरी जानकारी देगी। बता दें कि इससे पहले दिल्ली में श्रद्धा वॉलकर की कथित तौर हत्या करके उसके शव के 35 टुकड़े कर जंगल में फेंक दिए थे। इस हत्याकांड का आरोपी आफताब पूनावाला दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं।
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें


