HomeUttarakhandयातायात समस्या जनता को बीपी और बैचेनी झेलनी ही है

यातायात समस्या जनता को बीपी और बैचेनी झेलनी ही है

हल्द्वानी खबर संसार। यातायात समस्या जनता को बीपी और बैचेनी झेलनी ही है।जाम का झाम,क्यों नहीं हो रहे अधिकारी सीरियस! जी हा लगातार ट्रैफिक का समस्या आम से लेकर खास को बैचेनी का रोग जरूर लगा देगी। उसका ब्लड प्रेशर बढ़ाती जा रही है जाम की समस्या। कहने को यातायात पुलिस की अलग से सेल है। लेकिन वो भी इतिश्री कर अपनी ड्यूटी को गंभीरता के साथ नही निभाते। बारीकियों को नहीं पकड़ते की क्या कारण है रोज रोज के जाम का।

यातायात समस्या जनता को बीपी और बैचेनी झेलनी ही है

या यू कहे जानकर अनदेखा करते है। जब कभी मुलाकात या प्रेसवार्ता में या जनता दरबार में अधिकारी मिलते है। हम कहते है वो सुनते है। बात आई गई हो जाती है। फिलहाल हम बात कर रहे है ट्रांसपोर्ट नगर की। कहा दो दिन पहले आयुक्त दीपक रावत और डीआईजी निलेश आनंद भरणे यहां के जाम से रूबरू हुए तो उन्हे भी बैचेनी हुई और उनका फोन चल गया। एक घंटे बाद चौकी इंचार्ज का तबादला। अब प्रश्न उठता है क्या चौकी इंचार्ज का नही पता कि ये जाम रोज क्यों लगता है। या वो अनदेखा करता है जानकर! ये बड़ा प्रश्न है।

सोशल मीडिया में रोज आए दिन जाम के वीडियो डालते रहते है। आज भी कई लोगो ने टीपी नगर में जाम के झाम से परेशान होकर वीडियो डाले।आए दिन ट्रांसपोर्ट नगर में जाम लगने से राहगीर हो रहे परेशान। लोगो के गोदाम बने हुए है मुख्य सड़क पर हो या क्रॉसिंग रोड पर,कोई भी बोलने को तैयार नहीं।

दुकान कहा और फैली 20 फिट आगे तक। अब ग्राहक समान लेने रुके तो दुकान के बाहर ही रोकता। लिहाजा 3 फिट थोड़ी देर को ही सही लेकिन जाम तो लगता है ना। इसी तरह दूसरी साइड में भी यही हालत। हम आप कल्पना करो अब गाड़ी कैसे निकले जाम तो लगना ही है।अच्छा जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट जाते है क्योंकि वो भी काम चलाऊ व्यवस्था में विश्वास करते है। सोचते नही कि इस समस्या को कैसे और इसके क्या कारण है। कुल मिलाकर जनता को बीपी और बैचेनी झेलनी ही है

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.