HomeLife Styleइस होम मेड serum से पाए ग्लोइंग स्किन और दाग धब्बों से...

इस होम मेड serum से पाए ग्लोइंग स्किन और दाग धब्बों से छुटकारा

मार्केट में स्किन टाइप के मुताबिक कई तरह के फेस serum जैसे, रेटिनॉल फेस सीरम, विटामिन सी फेस सीरम, एंटी ऑक्सीडेंट युक्त फेस सीरम, हाइलुरोनिक फेस सीरम उपलब्ध हैं, आप अपनी स्किन की जरुरत के हिसाब से सीरम चूज कर सकती हैं। रोजाना सीरम का इस्तेमाल आपको कई स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिला सकता हैं।

केमिकल युक्त serum  के लम्बे समय तक प्रयोग से आपको कुछ स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती है। होम मेड सीरम के इस्तेमाल से आप इन सभी परेशानियों से बच सकती हैं और इनको घर पर बनाना भी आसान है, आइये जानते हैं होम मेड फेस सीरम बनाने का तरीका-

face serum  बनाने के लिए सामग्री

  1. 2 टेबल स्पून एलोवेरा जेल
  2. 2 विटामिन इ कैप्सूल
  3. 3 बड़े चम्मच गुलाब जल

अगर आपके पास एलोवेरा की पत्तियां हैं तो उनका छिलका हटाकर गुदा निकाल लें और उसमें गुलाब जल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें विटामिन इ कैप्सूल को काटकर इसका लिक्विड मिलाएं, इन तीनो को अच्छी तरह से मिक्स करें, आपका होम मेड फेस सीरम तैयार है, इसे एक कंटेनर में स्टोर कर लें। यह दो महीने तक इस्तेमाल कर सकती हैं।

कैसे लगाएं सीरम

  1. चेहरे को पानी और फेस वॉश से साफ करें।
  2. सीरम की कुछ बूंदे लें और इससे चेहरे की मसाज करें।
  3. कुछ देर लगा रहने दें फिर पानी से धो दें।
  4. इसका प्रयोग आप रात और दिन में कर सकती हैं।

सीरम लगाने के फायदे

यह serum नैचुरल चीजों से बना है तो आपको किसी तरह की स्किन एलर्जी की परेशानी नहीं होगी और केमिकल के दुष्प्रभावों से आपकी त्वचा बची रहेगी। इसमें विटामिन इ मौजूद है जो आपकी स्किन को नरिशमेंट प्रदान करता है और फ्री रेडिकल्स से बचाव करके आपके स्किन ग्लो को इम्प्रूव करने का कार्य करता है। गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट बनाये रखने के साथ ही अच्छा स्किन क्लींजर भी है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.