हर कोई मेहनत से पैसा कमाता है, लेकिन उसे संभालना और बचाना असली कला है। अगर आप सोच-समझकर खर्च नहीं करते, तो सेविंग टिकना मुश्किल हो जाता है। कई बार लोग महीने की आय का सही हिसाब नहीं रखते और जरूरत व चाहत के बीच फर्क न समझने के कारण पैसा हाथ से निकल जाता है।
हर महीने बजट बनाएं और तय करें सेविंग
पैसे बचाने का सबसे आसान तरीका है – हर महीने बजट बनाना। पहले तय करें कि कितनी रकम सेव करनी है और फिर बाकी खर्च उसी हिसाब से करें। यह आदत धीरे-धीरे वित्तीय स्थिरता लाती है।
भावनाओं में बहकर न करें खर्च
अक्सर लोग तनाव या बोरियत में शॉपिंग कर लेते हैं, जो बाद में अफसोस देती है। जब भी कुछ खरीदने का मन करे, खुद से पूछें – “क्या यह वाकई जरूरी है?” इस एक सवाल से कई फिजूल खर्चे रुक सकते हैं।
पहले खुद को करें पेमेंट, फिर खर्च करें
ज्यादातर लोग पहले खर्च करते हैं और जो बचता है उसे सेव करते हैं। यह तरीका गलत है। सैलरी मिलते ही कम से कम 20% रकम सेविंग या निवेश में डालें। इसे ‘पे योरसेल्फ फर्स्ट’ रूल कहते हैं, जो लंबे समय में बड़ा फर्क लाता है।
क्रेडिट कार्ड का समझदारी से करें इस्तेमाल
क्रेडिट कार्ड या लोन की सुविधा भले आसान लगे, लेकिन ब्याज के कारण खर्च बढ़ जाता है। कोशिश करें कि उधार कम लें और EMI समय पर चुकाएं। इससे फाइनेंशियल स्ट्रेस कम होगा।
छोटे खर्चों पर रखें नजर
ऐप सब्सक्रिप्शन, ऑनलाइन फूड और कैब सर्विस जैसे छोटे खर्च महीने के अंत में बड़ा असर डालते हैं। अपने खर्चों को ट्रैक करें और गैरजरूरी सब्सक्रिप्शन बंद करें।
सेविंग के लिए तय करें गोल
अगर सेविंग का कोई लक्ष्य नहीं है, तो बचत करने की प्रेरणा भी नहीं रहती। तय करें कि आप किस मकसद के लिए बचत कर रहे हैं – घर, यात्रा या रिटायरमेंट। जब गोल स्पष्ट होता है, तो सेविंग की आदत मजबूत होती है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
