HomeLife Styleरोज़ाना काजल व लाइनर लगाना आंखों के लिए खतरनाक है? जानिए सच्चाई

रोज़ाना काजल व लाइनर लगाना आंखों के लिए खतरनाक है? जानिए सच्चाई

महिलाओं की मेकअप किट में अगर सबसे ज़रूरी प्रोडक्ट की बात की जाए, तो काजल और आईलाइनर टॉप पर आते हैं। ये न केवल आंखों को खूबसूरती देते हैं, बल्कि चेहरे की चमक भी बढ़ाते हैं। कई महिलाएं रोज़ाना इनका इस्तेमाल करती हैं, लेकिन शायद ही किसी को यह एहसास हो कि इनका डेली यूज आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।


डर्मेटोलॉजिस्ट ने किया बड़ा खुलासा – रोज़ लगाना पड़ सकता है भारी

  • इंस्टाग्राम पर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आरुषि सूरी ने एक वीडियो में बताया कि रोजाना काजल और लाइनर लगाना आंखों के लिए जोखिमभरा है।
  • उन्होंने कहा कि चाहे आप मेकअप कम भी करती हों, लेकिन अगर काजल या लाइनर हर दिन लगाती हैं, तो यह आंखों में बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन का कारण बन सकता है।
  • अगर इन्हें ठीक से साफ न किया जाए या एक्सपायर प्रोडक्ट का उपयोग किया जाए, तो आंखों में जलन, लालपन, खुजली और सूजन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
  • डॉ. सूरी के अनुसार, कुछ उत्पादों में मौजूद केमिकल्स आंखों के लिए बहुत हार्श साबित होते हैं, जिससे कॉर्निया को नुकसान और आईलैश फॉलिकल्स में इंफेक्शन की आशंका रहती है।

रोज़ाना इस्तेमाल से दृष्टि पर भी पड़ सकता है असर

मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार, लंबे समय तक आंखों पर कॉस्मेटिक्स का लगातार उपयोग विजन पर असर डाल सकता है। अगर काजल या लाइनर रातभर आंखों में रह जाए, तो यह और भी नुकसानदेह साबित हो सकता है। धीरे-धीरे इनके कण आंखों की सतह पर जमा होकर सूजन या संक्रमण का कारण बन सकते हैं।


कैसे करें बचाव? जानिए सही तरीका

  • अगर आपको काजल या लाइनर लगाने के बाद किसी तरह की खुजली, जलन या एलर्जी महसूस होती है, तो तुरंत उसका इस्तेमाल बंद करें।
  • विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि लोकल कंपनी के उत्पादों से बचें और लिक्विड लाइनर का इस्तेमाल करें, जो अपेक्षाकृत सुरक्षित होता है।
  • साथ ही, आंखों से मेकअप हटाने के लिए पानी की बजाय ऑयल-बेस्ड रिमूवर का प्रयोग करें, जिससे आईलैश और त्वचा दोनों को सुरक्षा मिलती है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.