spot_img
spot_img
HomeUttarakhandCM ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ व शूटिंग रेंज का...

CM ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ व शूटिंग रेंज का लोकार्पण किया

देहरादून, खबर संसार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ और ₹31 करोड़ की लागत से बनी शूटिंग रेंज का लोकार्पण किया। उन्होंने राज्य के अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भोजन के लिए दी जाने वाली धनराशि ₹150 से बढ़ाकर ₹225 की जायेगी। न्याय पंचायत, विकासखंड, जनपद और राज्य स्तर पर भी खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस खेल महाकुंभ का उद्देश्य खिलाड़ियों को आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए भी तैयार करना है। 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी उत्तराखण्ड करेगा। जिससे राज्य के युवाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रायपुर श्रीमती ममता देवी, खेल निदेशक श्री जितेन्द्र कुमार सोनकर, अपर निदेशक श्री राकेश चन्द्र डिमरी, खेल विभाग के अन्य अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

मोटे अनाज की खरीद पर केन्द्र का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत सरकार द्वारा मोटे अनाज (मण्डुआ) की सरकारी ख़रीद की अनुमति दिए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

मोटे अनाज (मण्डुआ) के 0.096 लाख मीट्रिक टन क्रय की अनुमति मिलने से राज्य में मिलेट (मोटा अनाज) उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने इसी महीने भारत सरकार के सार्वजनिक वितरण मंत्रालय को फसल वर्ष 2022-23 के मोटे अनाज के प्रोक्यूरमेंट के लिए प्लान प्रेषित किया था।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.