spot_img
spot_img
HomeUttarakhandप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता गोविन्दा ने यूएफ़डीसी के सीइओ बंशीधर तिवारी से भेंट...

प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता गोविन्दा ने यूएफ़डीसी के सीइओ बंशीधर तिवारी से भेंट की

खबर संसार देहरादून। प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता गोविन्दा ने यूएफ़डीसी के सीइओ बंशीधर तिवारी से भेंट की।
मई जून में उत्तराखण्ड में शूटिंग करेंगे प्रारंभ। जी हा प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा ने बुधवार को उत्तराखंड विकास परिषद के सीईओ और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी से भेंट की । फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक डॉ नितिन उपाध्याय भी उपस्थित थे।

प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता गोविन्दा ने यूएफ़डीसी के सीइओ बंशीधर तिवारी से भेंट की

गोविंदा अपनी नई फिल्म की शूटिंग लोकेशन की रेकी के सिलसिले में आजकल देहरादून आए हुए हैं । उन्होंने बताया कि उन्हें देवभूमि उत्तराखंड से प्रेम है और यहां की आध्यात्मिक सांस्कृतिक और प्राकृतिक सुंदरता फिल्म निर्माताओं के लिए वरदान की तरह है । उन्होंने बताया कि वह मई-जून से अपनी नई फिल्म उत्तराखंड में शुरू करने की योजना बना रहे हैं । बंशीधर तिवारी ने गोविंदा का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार अपनी फिल्म नीति के माध्यम से राज्य में फिल्म निर्माण के लिए अच्छा माहौल बनाने का प्रयास कर रही है । उन्होंने कहा कि नई फिल्म नीति में फिल्म निर्माताओं को दी जाने वाली सुविधाओं और सब्सिडी को और अधिक तार्किक और सुगम बनाया जा रहा है । नई फिल्म नीति में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को भी सम्मिलित किया जा रहा है । श्री तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का उद्देश्य है कि उत्तराखंड में फिल्म निर्माण एक उद्योग की तरह से अपनी जड़े जमाये जिससे यहां के युवाओं को फ़िल्म निर्माण से जुड़े रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध हो । इस दिशा में आवश्यक नीति गत प्रावधान किए जा रहे हैं। श्री तिवारी ने गोविंदा को राज्य की विभिन्न शूटिंग लोकेशंस और पर्यटन स्थलों के बारे में भी अवगत कराया।

उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक डॉ नितिन उपाध्याय ने बताया कि उत्तराखंड विकास परिषद द्वारा उत्तराखंड की लोकेशन डायरेक्टरी बनायी जा रही है और कलाकारों तथा फिल्म से जुड़े अन्य मानव संसाधन की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है । क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।इस अवसर पर गोविन्दा को उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों की भेंट भी दी गई।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.