खबर संसार नई दिल्ली।पशु प्रेमियों के लिए खुशखबरी 12 चीते अगले महीने आयेंगे। जी हा पशु प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, एक दर्जन चीते की खेप 15 फरवरी 2023 तक पहुंच जाएंगी। जी हा अगर सब कुछ सही सही रहा तो दक्षिण अफ्रीका एक दशक तक भारत को हर साल 12 चीते भेजेगा यानि अगले दस साल में 120 चीते। जिसमे मादा ज्यादा रहेंगी और नर चीते काम। क्योंकि उद्देश भारत में चीते की संख्या में इजाफा करना है। इस बार भी 7 मादा चीते और 5 नर चीते आ रहे है।
पशु प्रेमियों के लिए खुशखबरी 12 चीते अगले महीने आयेंगे
इससे पूर्व बताते चले कि 8 चीते मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़े गए थे। पीएम नरेंद्र मोदी इसके साक्षी बने थे। तब उन्होंने जनता से अपील की थी कि धैर्य रखे,इन चीतो के दीदार आम जनता अगले साल से कर सकती है। क्योंकि नए परिवेश में ढलने में जानवर को समय लगता है। बताए चले कि 1950 के बाद से भारत में चीता लुप्त प्रजाति का जानवर माना जाता था।इससे पूर्व कई अमीर लोग भारत में इसको पालते भी थे। बकाएदा अपने घर के आसपास पिंजरा तक बनवा रखे थे। उत्तराखंड के किच्छा के पास आज भी एक पिंजरा बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी अनुसार भारत से 12 चीतों के स्थानांतरण के लिए दक्षिण अफ्रीका के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। जिसमे हर साल 12 चीते भारत आयेंगी दक्षिण अफ्रीका से। जिसमे15 फरवरी तक सात नर और पांच मादा चीतों के कुनो पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि पिछले साल सितंबर में नाबीमिया से लाकर आठ चीते कुनो में छोड़े गए थे। जबकि अगली खेप के लिए पिछले साल जुलाई से 12 दक्षिण अफ्रीकी चीते पृथक-वास में हैं और उनके इस महीने कुनो पहुंचने की उम्मीद थी। लेकिन, दक्षिण अफ्रीका में कुछ प्रक्रियाओं में समय लगने के कारण उनके स्थानांतरण में देरी हुई। इन चीतों को लेकर विमान जोहानिसबर्ग हवाईअड्डे से उड़ान भरेगा।
