HomeNationalएयरो इंडिया के शों का पीएम ने किया शुभारंभ बोले- यह सिर्फ...

एयरो इंडिया के शों का पीएम ने किया शुभारंभ बोले- यह सिर्फ एयर शो नहीं…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरो इंडिया के 14वें संस्करण का उद्घाटन आज बेंगलुरु के येलहांका के एयर फोर्स स्टेशन पर किया। यह एयर शो पांच दिन चलेगा। इस शो में सबसे ज्यादा सुर्खियों HLFT-42 ने बटोरीं। इसकी टेल पर हनुमानजी की फोटो है। साथ ही एक मैसेज भी लिखा है- The Strom Is Coming (तूफान आ रहा है)।

उद्घाटन के दौरान PM मोदी ने कहा, ‘पहले यह सिर्फ एयर शो था, लेकिन अब ये भारत की ताकत बनकर उभर रहा है। कोरोना काल के बाद पहली बार इस शो में दर्शक भी शामिल हो रहे हैं।’ 13 फरवरी से 17 फरवरी तक चलने वाला शो मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड प्लान के मुताबिक स्वदेशी टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करने और विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी बनाने पर केंद्रित है। इसकी थीम ‘द रनवे टु ए बिलियन अपॉर्च्युनिटीज’ है।

देश की पहली फ्लाइंग टैक्सी

IIT-मद्रास में बने 2017 के एक स्टार्टअप ने इस उड़ने वाली टैक्सी का बनाया है। ई-प्लेन कंपनी के फाउंडर प्रो. सत्य चक्रवर्ती है। ये टैक्सी 2 सीटर है और इसका वजन 200 किलो है। इसकी रेंज की बात करें तो ये फुली इलेक्ट्रिक टैक्सी एक बार चार्ज करने पर 200 किलोमीटर उड़ सकती है। इस टैक्सी की खासियत यह है कि ये वर्टिकली टेकऑफ कर सकती है।

PM मोदी की स्पीच की बड़ी बातें…

  • दुनिया का भारत पर भरोसा बढ़ा- स्पीच की शुरुआत करते हुए PM ने कहा- एक समय था जब ये एयर शो केवल एक शो था। अब यह सोच बदल गई है। ये अब एक शो नहीं बल्कि देश की ताकत है। आज दुनिया की रक्षा कंपनियों के लिए भारत एक मार्केट नहीं बल्कि पार्टनर भी है। एयरो इंडिया शो में 100 से अधिक देशों की भागीदारी नए भारत में दुनिया के भरोसे को दर्शाती है।
  • कर्नाटक के युवा डिफेंस में देश की ताकत बढ़ाएं- PM मोदी ने कहा कि यह शो एक और वजह से खास है यह कर्नाटक जैसे टेक्नोलॉजी की दुनिया में जगह बनाने वाले राज्य में हो रहा है। इससे कर्नाटक के युवाओं के लिए नई संभावनाएं खुलेंगी। मैं आह्वान करता हूं आपको जो महारत हासिल है उससे रक्षा क्षेत्र में देश की ताकत बढाएं। आप ज्यादा जुड़ेंगे तो नए रास्ते ज्यादा खुलेंगे।
  • भारत कोई मौका नहीं खोएगा- प्रधानमंत्री ने कहा- हमारे यहां कहा जाता है प्रत्यक्षं किम प्रमाणम्, यानी प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं। आज आकाश में गर्जना करते तेजस मेक इन इंडिया का प्रमाण है। हिंद महासागर में INS विक्रांत, गुजरात के वडोदरा में या तुमकुरु में HAL के हेलिकॉप्टर इस बात का प्रमाण है। 21वीं सदी का भारत न कोई मौका खोएगा न मेहनत में कमी रखेगा। हम कमर कस चुके हैं।
  • डिफेंस एक्सपोर्ट 5 बिलियन डॉलर करने का लक्ष्य- देश के आयात-निर्यात पर मोदी बोले- जो देश दशकों से डिफेंस सेक्टर में सबसे बड़ा आयातक था, वो अब निर्यात कर रहा है। देश का रक्षा निर्यात 6 गुना बढ़ा है। हम 75 देशों के डिफेंस इक्विपमेंट एक्सपोर्ट कर रहे हैं। हमने निर्यात में 1.5 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर लिया है। डिफेंस का मार्केट सबसे कॉम्प्लिकेटेड माना जाता है। भारत ने 8-9 साल में इसे बदला है। 2025 तक इस आंकड़े को 5 बिलियन डॉलर तक ले जाएंगे।
  • विकास की ओर बढ़ता भारत जड़ों से जुड़ा- प्रधानमंत्री ने कहा- अमृतकाल का भारत फाइटर पायलट की तरह आगे बढ़ रहा है। आज का भारत तेज सोचता है, दूर की सोचता है तुरंत फैसले लेता है। ठीक वैसे जैसे फाइटर पायलट करता है। देश की रफ्तार चाहे कितनी तेज क्यों न हो वह कितनी ऊंचाई पर क्यों न हो वह जड़ों से जुड़ा रहता है।
  • भारत में बने सपोर्टिव माहौल का फायदा उठाएं इन्वेस्टर्स- PM बोले- भारत में जो सरकार है, वह साफ नीयत है। मौजूदा सरकार ने भारत के डिफेंस सेक्टर में FDI को मंजूरी देने का माहौल बनाया है। इसलिए देश दुनिया के इन्वेस्टर्स को भारत में बने इस सपोर्टिव माहौल का फायदा उठाना चाहिए।

इसे भी पढ़े-होलाष्टक 10 मार्च से, जानें क्यों नहीं किए जाते Holashtak में शुभ कार्य

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.