HomeSportWPL के मैचों को देखने को चुकानी होगी बस इतनी कीमत, इनके...

WPL के मैचों को देखने को चुकानी होगी बस इतनी कीमत, इनके लिए फ्री एंट्री

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 का आगाज चार मार्च को होना है। टूर्नामेंट के मुकाबले देखने के लिए दर्शक आसानी से मैच के टिकट खरीद सकते है। खास बात है कि इन मुकाबलों को स्टेडियम में लाइव देखने के लिए दर्शकों की जेब पर अधिक बोझ भी नहीं पड़ेगा क्योंकि बीसीसीआई ने मुकाबलों के लिए टिकट के दाम काफी कम रखे है।

बीसीसीआई की कोशिश है कि महिला आईपीएल (WPL) के मुकाबलों के दौरान हर मैच में स्टेडियम पूरी तरह से फूल रहे और महिला खिलाड़ियों को दमदार तरीके से उत्साहित किया जा सके। टूर्नामेंट देखने के लिए अधिक से अधिक महिलाएं आए इसे देखते हुए बीसीसीई ने महिलाओं और लड़कियों के लिए टिकट फ्री किए है।

टूर्नामेंट के दौरान महिलाओं और लड़कियों के लिए स्टेडियम में एंट्री निशुल्क की जाएगी। वहीं पुरुषों के लिए टिकट की कीमत भी काफी कम रखी है। जो पुरुष टिकट खरीदना चाहते हैं वो बुकमाइशो पर जाकर सिर्फ 100 रुपये में टिकट खरीद सकते है।

मुंबई में होने है सभी मुकाबले

बता दें कि महिला प्रीमियर लीग (WPL) के सभी मुकाबले मुंबई में खेले जाएंगे। पहले टूर्नामेंट के लिहाज से BCCI ने टिकट की कीमत काफी कम रखी है। गौरतलब है कि महिला प्रीमियर लीग के सभी मुकाबले मुंबई के ब्रेबान स्टेडियम, वानखेड़े स्टेडियम और डॉ. डीवाई पाटिल में होंगे।

ऐसा होगा टूर्नामेंट का आगाज

महिला प्रीमियर लीग का आगाज भी बेहद खास होने वाला है। इस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी को लेकर BCCI ने कई तैयारियां की है। इस टूर्नामेंट के आगाज से पहले शानदार ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस ओपनिंग सेरेमनी में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी पर्फॉर्म करते दिखेंगे।

इसमें बॉलीवुड सुपरस्टार कियारा आडवाणी, कृति सेनन धमाकेदार डांस करती दिखेंगी। उनके अलावा मशहूर पॉप सिंगर एपी ढिल्लो भी अपनी बिट्स पर डांस करने को मजबूर करेंगे। ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत शाम 5.30 बजे होगी जबकि एंट्री के लिए गेट्स शाम चार बजे से खोल दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.