भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की पहला मैच आज यानी 17 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने की फैसला किया है, लेकिन टीम 188 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारत को जीत के लिए 189 रन चाहिए। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट चटकाए।
ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका ट्रेविस हेड के रूप में लगा
इस पर पिच पर चेज करना आसान होता है। भारतीय टीम चार तेज गेंदबाज और दो स्पिन बॉलिंग ऑप्शन्स के साथ उतरी है। इस तरह सिर्फ 5 प्रोपर बैटर भारत के पास हैं और 3 ऑलराउंडर टीम में शामिल हैं, जो अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका ट्रेविस हेड के रूप में लगा। स्टीव स्मिथ दूसरे विकेट के तौर पर पवेलियन लौटे।



