HomeSportशमी और सिराज ने बरपाया कहर, ऑस्ट्रेलिया की टीम 188 रनों पर...

शमी और सिराज ने बरपाया कहर, ऑस्ट्रेलिया की टीम 188 रनों पर हुई ढेर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की पहला मैच आज यानी 17 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने की फैसला किया है, लेकिन टीम 188 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारत को जीत के लिए 189 रन चाहिए। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका ट्रेविस हेड के रूप में लगा

इस पर पिच पर चेज करना आसान होता है। भारतीय टीम चार तेज गेंदबाज और दो स्पिन बॉलिंग ऑप्शन्स के साथ उतरी है। इस तरह सिर्फ 5 प्रोपर बैटर भारत के पास हैं और 3 ऑलराउंडर टीम में शामिल हैं, जो अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका ट्रेविस हेड के रूप में लगा। स्टीव स्मिथ दूसरे विकेट के तौर पर पवेलियन लौटे।

मिचेल मार्श ने अर्धशतक जड़ दिया। वे 81 रन बनाकर आउट हुए। मार्नस लाबुशेन अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके। जोश इंगलिस सस्ते में आउट हो गए। कैमरन ग्रीन बोल्ड हो गए। मार्कस स्टोइनिस को शमी ने फंसाया ग्लेन मैक्सवेल ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। शॉन एबट जल्दी आउट हो गए। एडम जैम्पा आखिरी विकेट के तौर पर पवेलियन लौटे।
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.