HomeSportबुमराह की चोट पर बड़ा दावा, पूर्व भारतीय गेंदबाज ने कही चौंकाने...

बुमराह की चोट पर बड़ा दावा, पूर्व भारतीय गेंदबाज ने कही चौंकाने वाली बात

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस और वर्कलोड एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज करसन घारवी ने बुमराह को पूरी तरह फिट होने के लिए लंबा ब्रेक देने की सलाह दी है, वहीं मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भी अपनी राय रखी है।

बुमराह की फिटनेस और वर्कलोड पर फिर चर्चा

जसप्रीत बुमराह और उनका वर्कलोड आए दिन चर्चा में बना रहता है। बुमराह का गेंदबाजी एक्शन ऐसा है, जिसके कारण उन्हें बार-बार कमर में समस्या आती रहती है। फिलहाल बुमराह घुटने की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा है। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज करसन घारवी का कहना है कि बुमराह को एक साल के लिए आराम दे दिया जाना चाहिए।

बुमराह पहले भी कई बड़े टूर्नामेंट्स को मिस करते रहे हैं। अब अगले सभी टेस्ट मैच WTC फाइनल की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होंगे। ऐसे में बुमराह की फिटनेस, उनके साथ-साथ टीम इंडिया के भविष्य को भी सवाल के घेरे में खड़ा कर रही है। दूसरी ओर अगले साल वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। उससे पहले यदि बुमराह चोटिल होते रहेंगे तो भारतीय गेंदबाजी आक्रमण कमजोर पड़ सकता है।

करसन घारवी ने लंबे ब्रेक की दी सलाह

मिड-डे के अनुसार, पूर्व तेज गेंदबाज करसन घारवी ने कहा, “बुमराह को 5-6 महीने या फिर एक साल के लिए ब्रेक पर चले जाना चाहिए, जिससे 100 प्रतिशत फिट हो सकें। समस्या यह है कि वह पूरी तरह फिट न होकर भी मैचों में खेलते हैं, फिर वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण बीच में ही दिक्कत आ जाती है।”

उन्होंने कहा कि बुमराह को जबरदस्ती टीम में रखना अनावश्यक है। यदि वह अपना वर्कलोड पूरी तरह सही तरीके से मैनेज कर पाते हैं, तभी उन्हें टीम में रखा जाना चाहिए।

शमी और भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भी रखी राय

करसन घारवी ने मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार के समर्थन में कहा कि दोनों बिना किसी इंजरी के IPL में लगातार गेंदबाजी करते रहे हैं। उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी जरूर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चयनकर्ताओं को शमी और भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में वापसी का मौका देना चाहिए।

मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद टीम इंडिया में वापस नहीं लौटे हैं। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच 2022 में खेला था। हालांकि करसन घारवी का यह बयान भुवनेश्वर कुमार के हालिया विचारों से अलग माना जा सकता है। भुवनेश्वर ने हाल ही में कहा था कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता अब टीम इंडिया में वापसी करना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह क्रिकेट के प्रति अपने प्यार की वजह से IPL और घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.