HomeNationalराहुल की बढ़ सकती है मुश्किलें, दिल्ली HC ने अब इस मामले...

राहुल की बढ़ सकती है मुश्किलें, दिल्ली HC ने अब इस मामले में मांगा जवाब

जी, हां कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष व सांसद राहुल गांधी की मुश्‍किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अभी कांग्रेस पार्टी अपने नेता राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा कल दो साल कैद की सजा सुनाए जाने के बाद उनके बचाव की रणनीति बनाने में व्यस्त हैं।

वहीं एक और मामले की छाया उन पर मंडरा रही है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2021 में एक बलात्कार और हत्या पीड़िता के रिश्तेदारों की पहचान का खुलासा करने वाले ट्वीट के संबंध में राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका पर एनसीपीसीआर से जवाब मांगा है।

क्या है पूरा मामला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और ट्विटर के खिलाफ जयपुर की सेशन कोर्ट में एक आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह मुकदमा भाजपा नेता जितेंद्र गोठवाल ने दर्ज कराया था। भाजपा नेता शिकायत में नौ वर्षीय पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप लगाया गया।

राहुल ने किया था तस्वीर पोस्ट

बता दें कि दिल्ली के कैंट एरिया में इस बच्ची की हत्या के बाद परिवार पर दबाव डालकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। बच्ची अपने माता-पिता के साथ श्मशान घाट के सामने किराए के मकान में रहती थी एक अगस्त की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह श्मशान घाट के कूलर से पानी लेने गई थी।

आरोप है कि इसी दौरान श्मशान घाट के पुजारी राधेश्याम और दो-तीन अन्य लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। बाद में उसकी मां को बुलाकर बताया कि करंट लगने से बच्ची की मौत हो गई है। आरोप है कि उसकी हत्या से पहले उसके साथ रेप भी किया गया था। राहुल गांधी ने गांव में जाकर पीड़िता परिवार से मुलाकात की थी। राहुल ने मुलाकात की तस्वीर भी ट्विटर पर पोस्ट कर दी थी।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.