हल्द्वानी, खबर संसार। विद्यालय में सत्र 2022-23 की वार्षिक परीक्षा परिणामों से अभिभावकों को अवगत कराने एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य पूर्ति हेतु, शिक्षक अभिभावक बैठक आयोजित हुई l
इस बैठक में अभिभावकों और शिक्षकों ने अपने अपने उत्तरदायित्वों के निर्वहन स्वरूप भाग लिया l शिक्षकों ने इस महत्वपूर्ण बैठक में विद्यार्थियों के शैक्षणिक बिंदुओं पर अपने सुझाव दिए, वहीं दूसरी ओर से अभिभावकों ने भी अपना पूर्ण सहयोग देते हुए शिक्षकों को विद्यार्थियों के भविष्य सुधार हेतु अपने सुझाव साझा किए।
दोनों ओर से इस बैठक में पूर्ण संतुष्टि, सहयोग एवं आशा को बनाए रखते हुए सकारात्मक प्रयत्नों को अपनाने पर बल दिया गया । विद्यालय प्रबंधक महोदय, प्रधानाचार्य महोदय एवं समस्त शिक्षकों ने अभिभावकों से विद्यार्थी हित में विचार विनिमय किए और अभिभावकों की ओर से दिए जाने वाले सुझावों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। यह बैठक पूर्ण रूप से उद्देश्य परक एवं संतुष्टिकारक सिद्ध हुई।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
