spot_img
spot_img
HomeNationalकर्नाटक में 10 मई को वोटिंग, 13 को नतीजे, जाने व‍िस चुनाव...

कर्नाटक में 10 मई को वोटिंग, 13 को नतीजे, जाने व‍िस चुनाव की बड़ी बातें

जी, हां आप ने सही पढ़ा केंद्रीय चुनाव आयोग ने आज केरल में चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, राज्य में 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि कर्नाटक में 58,282 मतदान केंद्र हैं जिसमें से 20,866 शहरी केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से 50% मतदान केंद्र यानी 29,140 पर वेबकास्टिंग की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है।

चुनाव आयुक्त ने कहा, 13 अप्रैल को राज्य में चुनावों की घोषणा के लिए नॉटिफिकेशन जारी कर दिए जाएंगे और 20 अप्रैल तक इस नॉटिफिकेशन के आधार पर उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 21 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और 24 अप्रैल को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है।

मतदाताओं के लिए इस बार क्या है नया?

कर्नाटक चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधाओं के लिए कई अहम घोषणाएं की। जिनमें से प्रमुख यह, बुजुर्ग और शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं को वोट डालने के लिए अब आयोग वोट फ्राम होम की सुविधा पहली बार शुरू करने जा रहा है।

इसके तहत 80 से अधिक उम्र के मतदाता और दिव्यांग का वोट कलेक्ट करने के लिए आयोग की टीम उनके घर जाएगी। तो वहीं 1 अप्रैल से 18 साल के हो रहे वह मतदाता भी वोट डाल पाएंगे। इसके लिए भी चुनाव आयोग ने प्री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा की है।

कर्नाटक में छह अलग-अलग क्षेत्रों में फैले 224 विधानसभा क्षेत्र हैं – बेंगलुरु, मध्य, तटीय, हैदराबाद-कर्नाटक, मुंबई-कर्नाटक और दक्षिणी कर्नाटक। मुंबई-कर्नाटक और दक्षिणी कर्नाटक राज्य के सबसे बड़े क्षेत्र हैं और इनमें क्रमशः 50 और 51 विधानसभा सीटें हैं।

कर्नाटक, जिसकी विधानसभा में 224 सीटें हैं, में वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा के 119 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 75 और उसके सहयोगी जद (एस) के पास 28 सीटें हैं।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.