HomeUttarakhandराज्य सूचना आयुक्त अनिल चन्द्र पुनेठा कल रहेंगे जनपद भ्रमण पर

राज्य सूचना आयुक्त अनिल चन्द्र पुनेठा कल रहेंगे जनपद भ्रमण पर

हल्द्वानी, खबर संसार। जानकारी देते हुये अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि राज्य सूचना आयुक्त श्री पुनेठा रविवार को देहरादून से कार द्वारा प्रस्थान कर सांय 5 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम पहुचेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस काठगोदाम में करेंगे।

सूचना आयुक्त 3 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से सूचना का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत अभिलेखों के रखरखाव तथा हल्द्वानी में द्वितीय अपीलांें एवं शिकायतों की सुनवाई हेतु तैयार किये जाने वाले वीसी कक्ष के सम्बन्ध में तहसीलदार एवं उपजिलाधिकारी हल्द्वानी से विचार विमर्श करेंगे तथा सायं 4 बजे सूचना का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत अभिलेखों के सम्बन्ध में तहसीलदार तथा उपजिलाधिकारी रामनगर से विचार विमर्श करेंगे।

श्री पुनेठा 5 अप्रैल को प्रातः 10 बजे सूचना का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत अभिलेखों के सम्बन्ध में उप निदेशक जिम कार्बेट पार्क रामनगर से विचार विमर्श करेंगे तथा 6 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से सूचना का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत अभिलेखों के रखरखाव के सम्बन्ध में तहसीलदार व उपजिलाधिकारी नैनीताल से विचार विमर्श करेंगे तथा रात्रि विश्राम नैनीताल में करेंगे। राज्य सूचना आयुक्त 7 अपै्रल को कार द्वारा नैनीताल से काशीपुर को प्रस्थान करेंगे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.