जी हां आज सिक्किम के नाथू ला में बॉर्डर इलाके में मंगलवार को भारी हिमस्खलन हुआ है। इस घटना में 6 पर्यटकों की मौत हो गई है और 11 घायल हुए हैं। करीब 80 पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है।
अधिकारियों ने ये जानकारी दी। मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। हिमस्खलन के बाद गंगटोक को नाथू ला से जोड़ने वाले 15वें मील जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर बचाव अभियान जारी है।
22 पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया
बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया। उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाया गया। हिमस्खलन दोपहर करीब 12 बजे हुआ है। पुलिस के अनुसार, 80 से अधिक पर्यटक अभी भी बर्फ में फंसे हुए हैं।
चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया ने बताया कि पास केवल 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें मील की ओर जा रहे हैं। ये घटना 15वें मील में हुई। फिलहाल सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों की ओर से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
















