खबर संसार हलद्वानी।तो जटायु उठाएगा कूड़ा प्लाट होंगे कूड़ा रहित। जी हा आज महापौर डॉक्टर जोगेंद्र रौतेला ने हरी झंडी दिखाकर जटायु का शुभारंभ किया। नियर जोगिन सिंह रौतेला ने बताया कि इससे बहुत तेजी से काम हो सकेगा मेन पावर की कम जरूरत पड़ेगी अभी तक महानगरों में ही ऐसे हुआ करते थे जटायु लेकिन अब हल्द्वानी में भी जटायु सफाई करेगा हालांकि फिलहाल एक है। भविष्य में और भी मंगाए जाएंगे।
जटायु उठाएगा कूड़ा प्लाट होंगे कूड़ा रहित
बता दे कि हल्द्वानी के नगर निगम क्षेत्र में खाली पड़े प्लॉटों में कूड़े के ढेर को साफ करने के लिए अब नगर निगम जटायु का इस्तेमाल करने जा रहा है। यह जटायु रामायण वाले जटायु से कुछ अलग है, इस जटायु के माध्यम से चंद मिनटों में बड़ी मात्रा में कूड़े के ढेर को साफ किया जा सकता है। जिसका शुभारंभ आज हल्द्वानी नगर निगम के मेयर जोगेंद्र रौतेला और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर किया, इस दौरान नगर निगम के मेयर जोगेंद्र रौतेला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जटायु मशीन के जरिए नगर निगम क्षेत्र में खाली प्लॉटों में कूड़े के ढेर को कम समय में उठाया जा सकता है, जिसकी आज से शुरुआत की गई है
उन्होंने बताया कि यह जटायु मशीन 16 घंटे काम करेगी, जिसमें वह 14 टन कूड़े के ढेर को आसानी से उठा सकती है। एमएनए पंकज उपाध्याय ने बताया कि इसको पुणे की एक कंपनी ने बनाया है, जिसे सरकारी पोर्टल जैम के माध्यम से नगर निगम ने खरीदा है। फिलहाल नगर निगम द्वारा एक ही जटायु मशीन खरीदी गई है और उसका इस्तेमाल खाली पड़े प्लॉटों से कूड़ा उठाने के लिए किया जा रहा है। अगर इसका प्रयोग सफल हुआ तो नगर निगम इन जटायु मशीन की अधिक संख्या में कर देगा, ताकि पूरे शहर से कूड़े के ढेर को खत्म किया जा सके। निश्चित रूप से इससे शहर साफ रखने में मदद मिलेंगी।

