ख़बर संसार हलद्वानी। फरियादियों को सुना गया और।इस तरह की थी समस्याएं। जी हा आज आयुक्त दीपक रावत का जनता दरबार लगा था। जिसमे तरह तरह के मामले देखने को मिले खासकर जमीन जायदाद,बिजली पानी, लेन देन,निर्माण,ठेकेदार,अतिक्रमण , वारिस के रहे।
फरियादियों को सुना गया और।इस तरह की थी समस्याएं
वीडियो https://youtu.be/W6ZwAl8k1P8
इससे पूर्व आयुक्त कैंप ऑफिस में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज जनता दरबार लगाया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में फरियादी पहुंचकर अपनी समस्याओं से कमिश्नर दीपक रावत को अवगत कराया। इस दौरान कमिश्नर दीपक रावत ने फरियादियों की समस्याओं को गहनता से सुनते हुए उसके निस्तारण करने का प्रयास किया। कमिश्नर दीपक रावत ने मीडिया से बात करते हुए बताया जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीनी विवाद, पेयजल से जुड़े मामले आए हैं। जिसको उनके द्वारा सुना गया, कुछ विवादों में मामला न्यायालय में है। साथ ही पेयजल की कुछ समस्या कठघरिया क्षेत्र में थी, ऐसे में उन्होंने जल संस्थान को स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं। ताकि क्षेत्र में पेयजल की समस्या से जनता को निजात मिल सके, उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश है कि मंडल स्तर पर भी जनता दरबार लगाया जाए, ताकि फरियादियों की समस्याओं को सुना जा सके।
