हल्द्वानी, खबर संसार। डहरिया स्थित आनंदा एकेडमी में मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने माँ के सम्मान और आभार स्वरुप अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का आरंभ सातवी कक्षा की छात्राओं, योगिता और प्रज्ञा द्वारा एकल नृत्य प्रस्तुति से हुआ।
जूनियर वर्ग, प्राथमिक वर्ग और सीनियर वर्ग के छात्र-छात्रओं की पत्र-लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों द्वारा समूहगान, एकल-गीत व स्वरचित कविताओं की प्रस्तुति की गई। सुर्याशु व करन ने अपनी गायन प्रतिभा का अद्भुत परिचय देकर सबका मन मोह लिया।
आयोजन का संचालन शिक्षिका तनुजा, प्राक्षी, गुजन, बबीता, निशा व मंच सज्जा रिचा द्वारा की गई। विद्यालय की प्रथानाचार्या श्रीमती माया बिष्ट और सभी शिक्षिकायो ने बच्चों का सहयोग और उत्साहवर्धन किया। इसके अतिरिक्त कार्ड मेकिंग गतिविधि आयोजित की गई। इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने समस्त विद्यालय स्टाफ और बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए सबको धन्यवाद प्रेषित किया।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस















