हल्द्वानी, खबर संसार। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल आज मदर्स डे (मातृ-दिवस) धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय की चेयरपर्सन डा0 गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप प्रधानाचार्य श्रीमती ममता तनेजा और समन्वयक श्रीमती प्रियंका शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
कार्यक्रम की शुरूआत में यू0के0जी0 के विद्यार्थियों द्वारा मां की ममता को समर्पित ‘‘माई तेरी चुनरिया लहराए‘ और मेरी प्यारी अम्मी पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसी श्रृंखला में एल0के0जी0 के विद्यार्थियों द्वारा ‘‘मैं तेरा लाडला‘‘ गीत पर और ‘नर्सरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा ‘‘इत्ती सी खुशी‘‘ गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने अपनी उत्साह भरी प्रस्तुतियों से सभी माताओं के दिलों को छू लिया।
माताओं के लिए भी मनोरंजक खेलों का हुआ आयोजन
कार्यक्रम मे माताओं के लिए भी मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। उनमें कुछ खेल इस प्रकार हैं- म्यूजिकल रिंग, पजल गेम, पिन चेन, अल्फाबेट्स और नॉट दा टाई जिसमे प्रथम स्थान पर इंदू कठायत, ममता जोशी, कविता राज तथा शिखा बन्ना द्वितीय स्थान पर भावना चंद, भावना बेलवाल, तृप्ती और मिनाक्षी बिष्ट तृतीय स्थान पर अनामिका चंद और सुनीता रावत रही। विद्यालय की चेयरपर्सन डा0 गीतिका बल्यूटिया ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया।
इस उपलक्ष्य में मैरिट होल्डर विद्यार्थियों को विद्यालय की चेयरपर्सन डा0 गीतिका बल्यूटिया द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता राठौर और कविता बिष्ट द्वारा किया गया। अंत में श्रीमती प्रियंका शर्मा ने उपस्थित माताओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें मातृ-दिवस की हार्दिक शुभकामनाए दी।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
