हल्द्वानी, खबर संसार। आज केवी कान्वेंट विद्यालय में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस । इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने अपनी सुंदर प्रस्तुति देकर अपनी मां के सम्मान में मां के साथ नृत्य प्रस्तुत किया।
कक्षा नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मां के साथ नृत्य प्रस्तुत किया जो कि अति मनमोहक था, माताओं ने भी अपने बच्चों के साथ मां की ममता भरे गानों में नृत्य प्रस्तुत किया।
मदर्स डे डांस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मातृ दिवस पर विद्यालय परिसर में मदर्स डे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा यूकेजी की छात्रा वंशिका प्रथम, कक्षा दो की छात्रा रिद्धि रावत, कक्षा एलकेजी से लक्ष्य ऐरी व कक्षा 1 से परी तृतीय स्थान प्राप्त किया
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय कोऑर्डिनेटर सुनीता भाकुनी एवं मीनाक्षी मीनाक्षी रावत द्वारा किया गया। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने अपना सहयोग दिया। विद्यालय में बड़ा ही खुशी का माहौल एवं धूमधाम देखने को मिली।
विद्यालय प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट जी एवं दीक्षा बिष्ट ने सभी माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामना दी। विद्यालय प्रबंधक जी ने सभी बच्चों को मां की ममता का महत्व बताया की मां का रूप धरती पर ईश्वर के समान है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



