HomeEntertainmentचीरहरण पर भड़के दर्शक ने दी थी शकुनी को दूसरी टांग तोड़ने...

चीरहरण पर भड़के दर्शक ने दी थी शकुनी को दूसरी टांग तोड़ने की धमकी

बीआर चोपड़ा की महाभारत में शकुनी का क‍िरदार निभाने वाले गुफी पेंटल अब इस दुनिया में नहीं हैं बस यादें बाकी हैं। महाभारत में उनका किरदार ऐसा था कि हर कोई उनसे नफरत करता था। हालांकि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उन्होंने अपना जो योगदान दिया उसके लिए हमेशा दिलों में रहेंगे।

80 के दशक में गुफी कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रियता उन्हें शकुनी मामा के किरदार से मिली। पुराने इंटरव्यू में वह इस रोल पर मिलने वाले फीडबैक से जुड़ा मजेदार किस्सा बता चुके हैं। गुफी ने बताया था कि कैसे एक नाराज दर्शक ने उन्हें दूसरी टांग तोड़ने की धमकी दी थी।

गुफी को मिली थी दर्शक की चिट्ठी

गुफी पेंटल महाभारत में शकुनी मामा बनकर बड़े-बड़े षड्यंत्र करते रहते थे। कई दर्शक स्क्रीन पर उनको देखते ही तिलमिला जाते थे। महाभारत की कास्ट जब कपिल शर्मा शो में पहुंची थी। वहां गुफी पेंटल ने बतातया था कि 30 साल पहले महाभारत के एक दर्शक ने उनको धमकी दी थी। जब द्रौपदी का चीरहरण हुआ और महाभारत का युद्ध शुरू हो गया तो एक दर्शक भड़क गया था। उसने गुफी पेंटल को चिट्टी लिखी थी कि वह युद्ध बंद करवा दें वर्ना वह उनकी दूसरी टांग भी तोड़ देगा। इतना ही नहीं उसने डेडलाइन भी दी थी कि एक हफ्ते में युद्ध बंद हो जाना चाहिए।

दुर्योधन के खिलाफ वॉरंट

शो में गुफी पेंटल का किरदार शकुनी लंगड़ाकर चलता था। कम लोग जानते हैं कि उनके हिप की सर्जरी हुई थी और यह नैचुरल था। कपिल के शो में पहुंचे दुर्योधन यानी पुनीत इस्सर ने बताया था कि चीरहरण सीन की वजह से उनके खिलाफ गैरजमानती वॉरंट जारी हुआ था। पुनीत ड्राइविंग कर रहे थे तभी पुलिस की गाड़ी ने उनको रोका। उन्हें लगा कि ट्रैफिक रूल तोड़ा होगा लेकिन सच्चाई सुनकर वह दंग थे। उनके साथ गुफी पेंटल, राही मासूम रजा. बीआर चोपड़ा और नरेंद्र शर्मा भी इस कानूनी पचड़े में फंसे थे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.