spot_img
spot_img
HomeNationalकबूतर पकड़ने के फेर में पिलर में जा घुसा लड़का, 24 घंटे...

कबूतर पकड़ने के फेर में पिलर में जा घुसा लड़का, 24 घंटे बाद पता चला

रोहतास, खबर संसार। कबूतर पकड़ने के फेर में पिलर में जा घुसा लड़का जी, हां रोहतास में गुरुवार की सुबह से ही SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। ये रेस्क्यू ऑपरेशन उस लड़के को बचाने के लिए किया जा रहा है, जो सोन नदी पर बने पुल के पिलर और दीवार के बीच में फंसा हुआ है। उस तक खाना पहुंचाने में दिक्कत हो रही है।

हालांकि रेस्क्यू टीम उस तक पाइप से पानी पहुंचा रही है। कोशिश है कि पिलर के एक हिस्से को काट दिया जाए, जिससे लड़के को निकलने का रास्ता मिल जाए। हालांकि खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू टीम को ये कामयाबी नहीं मिल पाई थी। इसके बावजूद SDRF की टीम ने मौके पर पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी दौरान एक बड़ी जानकारी सामने आई।

कबूतर पकड़ने के चक्कर में फंसा लड़का

ताजा जानकारी के मुताबिक रंजन नाम का ये लड़का पुल से गुजर रहा था। इसी बीच उसने एक कबूतर को पिलर पर बैठा देखा। वो चुपचाप पुल से नीचे उतर कर पिलर पर आ गया। इसके बाद उसने कबूतर को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन कबूतर पिलर और दीवार के बीच में घुस गया। लड़का भी उसके पीछे-पीछे वहीं चला गया। लेकिन अंदर जाते ही लड़का अटक गया। कुल मिलाकर कबूतर पकड़ने के चक्कर में लड़का पिलर और दीवार के बीच जा फंसा।

24 घंटे से फंसा था लड़का, महिला ने सुनी आवाज तो चला पता

पुल के पिलर और दीवार के बीच में फंसा 12 साल का रंजन पिछले दो दिन से घर से लापता था। वो मानसिक रूप से बीमार है। पता चला है कि वो 24 घंटे पहले यानि बुधवार की दोपहर को ही पुल के पिलर और दीवार के बीच फंस गया था। लेकिन किसी को पता नहीं चल पाया। वो रात भर और सुबह में वहीं फंसा रहा।

इसके बाद सुबह में एक महिला उधर से गुजर रही थी। माहौल भी शांत था तो उसे किसी के रोने की आवाज सुनाई दी। महिला ने जब वहां झांक कर देखा तो लड़के को फंसा देख उसके होश उड़ गए। महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो लोग जुटे और 24 घंटे के बाद लड़के के बारे में लोगों को जानकारी हो पाई।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.