spot_img
spot_img
HomeAdministrativeमंडी,ट्रांसपोर्ट नगर में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा ने खुद झाड़ू पकड़ कर सफाई...

मंडी,ट्रांसपोर्ट नगर में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा ने खुद झाड़ू पकड़ कर सफाई अभियान में योगदान दिया

खबर संसार हल्द्वानी. बड़े स्तर पर प्रदेश में आज स्वच्छता अभियान चल रहा है. जिसमे आज मंडी समिति में और ट्रांसपोर्ट नगर में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह मैं खुद झाड़ू पकड़ कर सफाई अभियान में योगदान दिया. वो आज सुबह ही इस अभियान और मुहीम की सफलता के लिए लग गई थी. बताते चले कि हाईकोर्ट की मुहिम पर आज यानि रविवार को प्रदेश भर में सफाई का विशेष महा अभियान चलाया जाना था । इ

जिसमे स्वच्छता अभियान में मुख्यता  नगर निगम के साथ ही अदालतों की ओर से श्रमदान भी किया जाएगा। अभियान में शामिल लोगों से पर्यावरण की स्वच्छता को लेकर शपथ पत्र भी भरवाए जाएंगे। अभियान में प्रदेश के विभिन्न संगठन, पालिका और नगर निकाय प्रतिभाग करेंगे।हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अनुज संघल की ओर से पूर्व में जारी की गई अधिसूचना के आधार पर उत्तराखंड में स्वच्छता के महा अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत हाईकोर्ट, जिला कोर्ट व उसके अधीनस्थ न्यायालयों की ओर से सुबह 8 बजे से 4 घंटे तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान में एसएलएसए, उत्तराखंड बार काउंसिल, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन व एडवोकेट जनरल, मुख्य स्थायी अधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता हिस्सा लेंगे। यह अभियान पर्यटन स्थल, तीर्थ स्थल व कचरा संवेदनशील स्थानों पर चलाया जाएगा। इसके बाद पर्यावरण के प्रति जागरूकता व स्वच्छता के लिए शपथ पत्र भरवाए जाएंगे। अल्मोड़ा निवासी जितेंद्र यादव की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.