जी, हां छत्तीसगढ़ कैडर के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को सोमवार को भारत के बाहरी खुफिया अनुसंधान और विश्लेषण विंग यानी रॉ (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।
कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि 30 जून को मौजूदा सामंत कुर्नार गोयल का कार्यकाल पूरा होने सिन्हा उनका स्थान लेंगे। रवि सिन्हा का कार्यकाल दो साल का होगा। 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सिन्हा वर्तमान में विशेष सचिव, कैबिनेट सचिवालय के रूप में कार्यरत हैं।
आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दो साल के कार्यकाल के लिए रॉ के सचिव के रूप में सिन्हा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने राजीव सिन्हा, आईपीएस, विशेष सचिव, कैबिनेट सचिवालय, को सचिव, अनुसंधान और विश्लेषण विंग वाइस सामंत गोयल के रूप में 30 जून, 2023 को दो के कार्यकाल के लिए अपना कार्यकाल पूरा होने पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
क्या है रिसर्च एंड एनालिसिस विंग?
रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी रॉ (RAW) एजेंसी भारत की अंतर्राष्ट्रीय गुप्तचर संस्था है। इसका हेड क्वार्टर नई दिल्ली में है। इंफॉर्मेशन कलेक्ट करना, आतंकवाद को रोकना और सीक्रेट ऑपरेशन को अंजाम देना जैसे महत्वपूर्ण काम को अंजाम देने वाली एजेंसी है। ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन कैक्टस, ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा, ऑपरेशन चाणक्य इसी एजेंसी के ऑपरेशन रहे हैं। यह संस्था सूचना के अधिकार कानून से बाहर है और संसद के प्रति जवाब दे भी नहीं है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
















