HomeSportBCCI पर भड़के पूर्व क्रिकेटर कहा पब्लिक को बताओ सरफराज़ में आपको...

BCCI पर भड़के पूर्व क्रिकेटर कहा पब्लिक को बताओ सरफराज़ में आपको…

जी, हां भारत के पूर्व ओपर आकाश चोपड़ा ने बीसीसीआई पर सरफराज़ को वेस्‍टइंडीज दौरे पर ना चुने जाने पर जमकर हमला बोला, उन्‍होने सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर क्यों सरफराज़ को बार-बार इग्नोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बोर्ड को ये बात पब्लिक करनी चाहिए कि उन्हें सरफराज़ के बारे में क्या नहीं पसंद। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारे में बात की।

बता दें की भारतीय टीम जुलाई में वेस्टइंडीज़ का दौरा करेगी, जिसके लिए BCCI की ओर से बीते शुक्रवार (23 जून) वनडे और टेस्ट टीम का एलान कर दिया गया। इस बार बोर्ड की ओर से टेस्ट टीम में कई बदलाव किए गए। टेस्ट टीम में यशस्वी जयासवाल, मुकेश कुमार और रुतुराज गायकवाड़ जैसे युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। हालांकि, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में धमाल मचाने वाले सरफराज़ खान का नाम टेस्ट टीम से गायब रहा।

पूछा सरफराज को क्‍या करना चाह‍िए

पूर्व भारतीय ओपनर ने कहा, “सरफराज़ को क्या करना चाहिए? अगर बीते तीन सालों में उसके आंकड़ों को देखेंगे, तो वह बाकी लोगों से ऊपर है। उसने हर जगह रन बनाए हैं। फिर भी, अगर उसे नहीं चुना जाता है। यह क्या संदेश भेजता है?”

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, “यह पूछने लायक सवाल है। अगर कोई और कारण है, कुछ ऐसा जो आप और मैं नहीं जानते हैं, तो इसे पब्लिक करें। बस इतना बता दो कि आपको सरफराज के बारे में वो विशेष बात पसंद नहीं आई और इसलिए आप उसके बारे में विचार नहीं कर रहे हैं। लेकिन हम नहीं जानते कि ऐसा कुछ है या नहीं। मुझे नहीं पता कि किसी ने सरफराज को इस बारे में बताया या नहीं। यदि आप फर्स्ट क्लास के रनों को अहमियत नहीं देते हैं, तो यह मुंह में एक खट्टा स्वाद छोड़ देता है।”

अब तक ऐसा रहा सरफराज़ का फर्स्ट क्लास करियर

मुंबई से खेलने वाले सरफराज़ खान अब तक 37 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। इन मैचों की 54 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 79।65 की औसत से 3505 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 13 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 301* रनों का रहा है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.