spot_img
spot_img
HomeNationalLansedown पहचाना जाएगा अब इस नये नाम से!

Lansedown पहचाना जाएगा अब इस नये नाम से!

खबर संसार देहरादून.Lansedown पहचाना जाएगा अब इस नये नाम से!देश के कई शहरों के साथ उत्तराखंड (Uttarakhand) में भी ब्रिटिश काल के दौरान रखे हुए तमाम शहरों, महानगरों, सड़कों और संस्थाओं के नाम बदलने की प्रक्रिया लगातार जारी है. जिसमे लैंसडाउन (Lansedown) का नाम बदलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं.इससे पूर्व भी लैंसडाउन का नाम कालों का डांडा रखे जाने की चर्चाएं रही थी पूर्व में , लैंसडाउन विधानसभा विधायक दिलीप रावत का मानना था लैंसडाउन का नाम बलभद्र नगर होना चाहिए, क्योंकि सूबेदार बलभद्र सिंह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने लैंसडाउन में सेना स्थापित की थी और वह लंबे समय तक यही रहे हैं.

पाठकों की जानकारी के लिए बता दे कि लैंसडाउन एक छावनी नगर है.अब गढ़वाल के प्रमुख शहर लैंसडौन का नाम को जसवंतगढ़ के नाम से जाना जाएगा. क्योंकि इसके लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है. बताये चले कि देश के साथ विदेश में भी लैंसडौन का नाम चर्चित है.कैंट बोर्ड की बैठक में इसका प्रस्ताव पारित कर रक्षा मंत्रालय भेज दिया गया है रक्षा मंत्रालय ने पूर्व में भी नाम बदलने संबंधी सुझाव मांगा था

छावनी बोर्ड की कार्यालय अधीक्षक विनीता जखमोला ने बताया कि छावनी बोर्ड के अध्यक्ष बिग्रेडियर विजय मोहन चौधरी की अध्यक्षता में 25 जून को बैठक हुई जिसमें लैंसडौन का नाम उनका नाम हीरो ऑफ द नेफा महावीर चक्र विजेता शहीद बाबा जसवंत सिंह रावत के नाम पर जसवंतगढ़ करने का प्रस्ताव पारित किया गया, प्रस्ताव को कैंट के प्रमुख संपदा अधिकारी मध्य कमान लखनऊ के माध्यम से रक्षा मंत्रालय को भेजा है प्रस्ताव में साफ उल्लेख है आम जनता लैंसडौन नगर का नाम बदलने का विरोध कर रही है यदि नाम बदलना है तो भारत चीन युद्ध के महानायक वीर जसवंत सिंह के नाम पर जसवंतगढ़ किए जाना तर्कसंगत होगा. लैंसडाउन से इस मामले में अलग अलग परिचर्चा आ रही है. माना जा रहा है 15 अगस्त से पहले पहले इस पर मोहर लग जाएंगी.पाठकों की जानकारी के लिए बताते चलें कि 19 अगस्त 1941 को जन्मे जसवंत सिंह रावत का जन्म पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लॉक के दुनाव ग्राम पंचायत के बॉडीयू गांव में हुआ था. 1962 में भारत चीन युद्ध मैं साहसिक परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त हुए थे

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.