खबर संसार हल्द्वानी.गौला को जोड़ने वाला पुल की अप्रोच रोड के पास मिट्टी धसने से मचा हड़कंप. जी हा लगातार हो रही बरसात, और नदियों के बढ़ते जल स्तर ने आसपास के एरिया में कटाव करना आरम्भ कर दिया है इसी कड़ी में गौला को जोड़ने वाला पुल की अप्रोच रोड के पास मिट्टी धस गई है सिटी सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया पुल के गैप को आज रात में ही भरने के निर्देश उनके द्वारा दिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, फुल को किसी भी प्रकार से कोई खतरा नहीं है, लेकिन जो भी गैप दिख रहा है उसे आज रात में ही एनएच के द्वारा भर लिया जाएगा।
पाठको को बताते चले कि अक्टूबर 2021 में आई दैवीय आपदा में गौला पुल का यह हिस्सा टूट गया था। जिसके बाद इसकी मरम्मत की गई थी, आज वही हिस्सा दोबारा गौला नदी के कटाव से धसने लगा है, गौला पुल की तरफ आ रहे पानी को डाइवर्ट करने के लिए स्टेडियम की तरफ जेसीबी और पोकलैंड मशीन लगाई गई है. इसका आज सिटी मजिस्ट्रेट एवं सीओ ने निरीक्षण किया और वहां पर काम कर रहे कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए
इससे पूर्व आज देर शाम गौला पुल का सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सीओ भूपेंद्र धोनी, एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसओ काठगोदाम प्रमोद पाठक समेत एनएच के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि गौला पुल का पुस्ता ऊपर से डैमेज हो गया है। जिसमें काफी गैपिंग आ गई है। ऐसे में प्रशासन द्वारा तत्काल पुस्ते में गैप को भरने के निर्देश एनएच के अधिकारियों को दिए गए हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया पुल के गैप को आज रात में ही भरने के निर्देश उनके द्वारा दिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, फुल को किसी भी प्रकार से कोई खतरा नहीं है, लेकिन जो भी गैप दिख रहा है उसे आज रात में ही एनएच के द्वारा भर लिया जाएगा। आपको बता दें अक्टूबर 2021 में आई दैवीय आपदा में गौला पुल का यह पुस्ता टूट गया था। जिसके बाद इसकी मरम्मत की गई थी, आज वही पुस्ता दोबारा गौला नदी के कटाव से धसने लगा है, गौला पुल की तरफ आ रहे पानी को डाइवर्ट करने के लिए स्टेडियम की तरफ जेसीबी और पोकलैंड मशीन लगाई गई है किसका सिटी मजिस्ट्रेट एवं सीओ ने निरीक्षण किया और वहां पर काम कर रहे कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए
