spot_img
spot_img
HomeUttarakhandनमामि गंगे परियोजना स्थल पर बड़ा हादसा! करंट लगने से 15 लोगों...

नमामि गंगे परियोजना स्थल पर बड़ा हादसा! करंट लगने से 15 लोगों की मौत

जी, हां चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के पास भयानक हादसा हो गया है। यहां करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई।इसके अलावा इस हादसे में कई लोग जख्मी भी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चमोली में अलकनंदा नदी के तट पर जहां यह नमामि गंगे प्रोजेक्ट चल रहा था वहीं पर एक ट्रांसफार्मर के फटने से यह हादसा हुआ है।

इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। उत्तराखंड के एडिशनल डीजीपी, वी मुरुगन ने कहा कि एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और होम गार्ड के 5 जवान समेत करीब 15 लोगों की मौत इस हादसे में हुई है। घटना की जांच अभी चल रही है। शुरुआती जांच के बाद प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि रेलिंग में करंट दौड़ गई थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। आगे की जांच में हादसे को लेकर और जानकारी सामने आ सकती है।

चमोली के एसपी ने इस हादसे की पुष्टि की है औऱ साथ ही साथ लोगों के मरने की पुष्टि भी की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कई घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई है उनमें पीपलीकोट के आउटपोस्ट इंचार्ज भी शामिल हैं।

करंट से एक की हुई थी मौत, देखने पहुंचे तो बिछ गईं 14 और लाशें

अधिकारियों ने कहा कि इस प्रोजेक्ट साइट के केयर टेकर की भी करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। जब स्थानीय लोगों ने और मृतक केयर टेकर के परिजनों ने उनका मृत शरीर देखा तब पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। लेकिन यहां आने के बाद पुलिस समेत कई लोग भी करंट की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि अलकनंदा नदी पर बने रेलिंग में करंट दौड़ गई थी।

बहरहाल इस मामले में अब सीएम ने जब जांच के आदेश दिये हैं तब हादसे की जांच की जाएगी। हादसे की जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि यह लापरवाही किसकी थी या इस हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है? यह भी जानकारी सामने आ रही है कि खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी भी घटनास्थल पर जा सकते हैं।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.