spot_img
spot_img
HomeUttarakhandसीएम ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट के हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश...

सीएम ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट के हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के पास भयानक दुर्भाग्यपूर्ण घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही उन्‍होनें ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं।

बता दें की चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के पास करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में कई लोग जख्मी भी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चमोली में अलकनंदा नदी के तट पर जहां यह नमामि गंगे प्रोजेक्ट चल रहा था वहीं पर एक ट्रांसफार्मर के फटने से यह हादसा हुआ है।

यह बातें कहें सीएम ने

“चमोली में करंट लगने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है।  इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं।”: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

बताते चलें की इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। उत्तराखंड के एडिशनल डीजीपी, वी मुरुगन ने कहा कि एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और होम गार्ड के 5 जवान समेत करीब 15 लोगों की मौत इस हादसे में हुई है। घटना की जांच अभी चल रही है। शुरुआती जांच के बाद प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि रेलिंग में करंट दौड़ गई थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। आगे की जांच में हादसे को लेकर और जानकारी सामने आ सकती है।

चमोली के एसपी ने इस हादसे की पुष्टि की है औऱ साथ ही साथ लोगों के मरने की पुष्टि भी की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कई घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई है उनमें पीपलीकोट के आउटपोस्ट इंचार्ज भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.