भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू ने नसरुल्लाह के साथ शादी कर ली है। अंजू ने इस्लाम धर्म अपना लिया और नया इस्लामी नाम फातिमा रख लिया। अंजू और नसरुल्लाह की शादी दीर अपर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हुई।
बता दें राजस्थान के भिवाड़ी की अंजू नाम की महिला अपने प्रेमी से मिलने के लिए सीमा पार कर जाने को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। इस कदम को उठाने के बाद अंजू की पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर के साथ उनकी तुलना होनी शुरू हो गयी है। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपने PUBG प्रेमी के साथ रहने के लिए भारत में घुस आई थी।
फेसबुक मित्र से मिलने पाकिस्तान चली गयी बलिया के खरगपुरा गांव की बहू
भारतीय महिला अंजू के अपने फेसबुक मित्र से मिलने के लिए पाकिस्तान जाने की घटना के बाद से बलिया जिले में स्थित उसका ससुराल खरगपुरा गांव चर्चा में आ गया है, लेकिन यहां के लोग अपने गांव की बहू के इस कदम से नाखुश हैं। वे इस बात से दुखी हैं कि उनका गांव गलत वजह से चर्चा में है। खरगपुरा अंजू के पति अरविंद का पैतृक गांव है।
अंजू के पाकिस्तान जाने से दुखी हैं उसके ससुराल खरगपुरा गांव के लोग
बलिया के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा, हमें मीडिया के जरिए इस मामले की जानकारी मिली। इस मामले में पुलिस से जानकारी प्राप्त की जा रही है। रसड़ा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने मंगलवार को बताया कि अरविंद मूल रुप से बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र में परसिया ग्राम सभा के खरगपुरा का निवासी है, लेकिन उसका परिवार राजस्थान में ही रहता है।
सीओ कुरैशी ने बताया कि अरविंद का जन्म पैतृक गांव में हुआ था और वह ईसाई धर्म स्वीकार कर चुका है। उन्होंने बताया कि अरविंद के पिता शिवनाथ भिवाड़ी में काम करते थे और उसका अपने पैतृक गांव से कोई जुड़ाव नहीं रहा। 2014 के बाद से अरविंद कभी अपने पैतृक गांव नहीं आया है। सीओ ने बताया कि पुलिस सोमवार को खरगपुरा गई थी और उसने अरविंद को लेकर प्रारंभिक छानबीन की।
देवर ने कहा भाभी को ऐसा नहीं करना चाहिए था
कुणाल ने कहा कि अंजू अपने दो बच्चों व पति को छोड़कर दुश्मन देश पाकिस्तान जा सकती है, ऐसा उसने कभी सोचा नहीं था। उसने बताया कि उसे व उसके परिवार को अंजू के पाकिस्तान जाने की जानकारी फोन व समाचार चैनलों से हुई। कुणाल ने कहा कि उसे इस खबर से दुख हुआ है। उसने कहा, मैं दुखी हूं कि हमारे खानदान में ऐसा हो रहा है। भाभी को ऐसा नहीं करना चाहिए था।
अंजू के पति अरविंद ने राजस्थान के भिवाड़ी में संवाददाताओं से कहा कि उसकी पत्नी जयपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन बाद में उसके पाकिस्तान में होने की जानकारी मिली। खरगपुरा गांव निवासी चंद्रमा ने कहा, ‘‘अंजू ने ऐसा करके गलती की है।’’ खरगपुरा गांव के एक अन्य व्यक्ति अरविंद ने कहा कि उसे अंजू के पाकिस्तान जाने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली और उसे यह जानकर अच्छा नहीं लगा कि उसका गांव ‘‘गलत वजह से चर्चा में आ गया है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
