हल्द्वानी खबर संसार। डहरिया स्थित आनंदा एकेडमी में कारगिल दिवस मनाया गया। सरहद पर वीरगति को प्राप्त हुए उन वीर जवानों जिन्होंने देश की रक्षा में खुद को समर्पित कर दिया। धन्य थे वे वीर जवान। उन्ही वीरों की याद में उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देश-प्रेम से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कारगिल में शहीद हुए बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की
इस अवसर पर प्रंबधक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट ने कारगिल में शहीद हुए उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय सैनिको की वीरता, जवानों की बहादुरी शौर्य और पराक्रम से विद्यार्थियों को अवगत कराया। निर्देशिका दीक्षा बिष्ट तथा प्रधानाचार्या माया बिष्ट ने वीरों के बलिदान और समर्पण की गाथाएँ बच्चों को सुनाई। तथा उन्हें देश प्रेम की भावना के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाएं, समस्त स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस






