spot_img
spot_img
HomeSportवनडे सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, सिराज...

वनडे सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, सिराज हुए बाहर

जी, हां आप ने सही पढ़ा भारत और वेस्टइंडीज के पहले वनडे मैच से ठीक पहले खबर आई कि मोहम्मद सिराज वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। वह भारत वापस लौट आए हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया कि वर्कलोड के चलते सिराज को वनडे सीरीज में रेस्ट दिया गया है।

हालांकि, अब बीसीसीआई ने खुद सिराज के वनडे सीरीज से बाहर होने का कारण बता दिया है। बीसीसीआई के मुताबिक, Mohammed Siraj ने पहले वनडे से पहले टखने में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें वनडे सीरीज से बाहर किया गया है। हालांकि, अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया गया है।

बीसीसीआई की प्रेस रिलीज के मुताबिक, ‘वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रिलीज कर दिया गया है। सिराज के टखने में दर्द है और एहतियात के तौर पर बीसीसीआई के मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है। सिराज के बाहर होने के बाद भी टीम ने उनके रिप्लेसमेंट की मांग नहीं की है।’

सिराज के बाहर होने के बाद वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक और मुकेश कुमार।

वनडे सीरीज का शेड्यूल-

  • पहला वनडे- 27 जुलाई- केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
  • दूसरा वनडे- 29 जुलाई- केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
  • तीसरा वनडे- 1 अगस्त- ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी, त्रिनिदाद।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.