HomeUncategorizedपाकिस्तान से अंजू ने पति को फोन पर दी गालियां, बच्चों के...

पाकिस्तान से अंजू ने पति को फोन पर दी गालियां, बच्चों के लिए दी धमकी

पाकिस्तान गई अंजू लगातार सुर्खियों में है। वहां जाकर उसने इस्लाम धर्म कबूल कर फातिमा बन गई और अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह भी कर लिया। अब अंजू का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने पति अरविंद से बात कर रही है, इस बातचीत में अंजू अरविंद को लगातार गालियां दे रही है।

बता दें हाल ही में अंजू ने भारत में रह रहे अपने पति अरविंद के पास कॉल किया। जिसका ऑडियो वायरल हो गया। वायरल ऑडियो में उसने अरविंद को बुरा-भला कहा, जिसके बाद दोनों की खूब बहस हुई। अंजू ने अरविंद से कहा कि तुम मीडिया में क्या-क्या बकवास कर रहे हो, कुछ भी बके जा रहे हो। अपने बारे में भी बताओ कैसे इंसान हो तुम। तू मीडिया के सामने नाच रहा है।

इसके जवाब में अरविंद कहता है कि तुमने भी तो वहां शादी कर ली, घूम रही है। इस पर अंजू कहती है ये मेरी मर्जी है, जो चाहूंगी वह करूंगी। मैं बच्चों के लिए वापस आऊंगी। हालांकि एबीपी न्यूज इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

इंटरव्यू में भी निकाली थी भड़ास

इससे पहले एक मीडिया संस्थान को दिए एक इंटरव्यू में अंजू ने मीडिया पर भी जमकर भड़ास निकाली थी। उसने कहा था, “मैं तो देख रहीं हूं कि आप लोग मेरे बारे में क्या-क्या कह रहे हैं। मुझे आने लायक नहीं छोड़ा, वहां कौन मेरी गारंटी लेगा, ना रिश्तेदार और ना बच्चे अपनाएंगे तो मैं कहां जाऊंगी? यहां मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं है। सोशल मीडिया पर मेरे बारे में जो कहा जा रहा है, उस पर एक्शन ले सकती हूं। मैं अभी इंडिया की हूं, मैं सबको बता दूंगी कि मैं क्या कर सकती हूं।”

पति से झूठ बोलकर गई पाकिस्तान

अंजू की शादी अरविंद से हुई थी, जो राजस्थान में रहते हैं। उनकी 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है। अंजू के पति ने कहा कि वो झूठकर बोलकर पाकिस्तान गई है। वहीं अंजू से पाकिस्तान से वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वो वहां सुरक्षित है और वीजा लेकर गई है। जल्द ही वह वापस लौट आएगी।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.