Friday, April 10, 2026
HomeUncategorizedमरीज की मौत,हल्द्वानी के चर्चित चंदन हॉस्पिटल में आज फिर हंगामा

मरीज की मौत,हल्द्वानी के चर्चित चंदन हॉस्पिटल में आज फिर हंगामा

खबर संसार हल्द्वानी|हल्द्वानी के चर्चित चंदन हॉस्पिटल में आज फिर हंगामा हो गया,क्योंकि आईसीयू में एक मरीज की मौत हो गई थी, परिवार वालों ने बवाल काट दिया| पुलिस बीच में पहुंची तब मामला निपटा| हालांकि चन्दन हॉस्पिटल के प्रबंधक ने खबर संसार को बताया कि गलतफहमी के कारण बवाल हुआ, मरीज दो थे जो ICU में अगल बगल भर्ती थे एक कि मौत हो गई.फिर परिवार ने हंगामा काटा, पुलिस भी आ गई तब मामला निपटा|

मरीज की मौत,हल्द्वानी के चर्चित चंदन हॉस्पिटल में आज फिर हंगामा

चर्चित हॉस्पिटल हम इसलिए कह रहे हैं ,क्योंकि खबर संसार ने ही इस संस्थान की एक्सक्लूसिव  खबर पहुंचाई पिछले महीने थी| जिसमें मरीज की मौत को लेकर ,बवाल कट गया था और मात्र 1 घंटे में ₹80,000 का बिल पहुंचा दिया था| अल्मोड़ा से पेशेंट आया था पेशेंट महिला थी अस्पताल में पुलिस पहुंची थी |तब पेशेंट की लाश दिलाई थी आरोप था कि चंदन हॉस्पिटल ने महिला की लाश को रोक लिया है ,उसके परिवार वालों को महिला की लाश नहीं दे रहे थे ,कह रहे थे तब तक की पूरा पैसा ना दे , हालांकि मरीज ₹53000 जमा कर लिया था | बाकी का ₹27000 मांगा जा रहा था पुलिस के बीच में पड़ने से मामला निपटा बाकी बचा पैसा डिस्काउंट हुआ |

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.