spot_img
spot_img
HomeNationalअब श्रीलंकाई महिला ने भारत आ फेसबुक फ्रेंड से शादी की, वीड‍ियों...

अब श्रीलंकाई महिला ने भारत आ फेसबुक फ्रेंड से शादी की, वीड‍ियों वायरल

अब श्रीलंकाई महिला ने भारत आ फेसबुक फ्रेंड से शादी की, वीड‍ियों वायरल जी, हां इन दिनों पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और भारत से पाकिस्तान गई अंजू दोनों चर्चा में बनी हुई है। दोनों ही महिलाओं की कहानी में समान बात है कि दोनों महिलाओं में प्यार के लिए अपना देश छोड़ पड़ोसी देश में बस गई है।

ऐसी ही समान कहानी अब दक्षिण भारत में भी देखने को मिली है। यहां एक महिला ने फेसबुक फ्रेंड से शादी करने के लिए भारत आने में भी हिचकिचाहट नहीं जताई। इस मामले में ये नई कहानी एक श्रीलंकाई महिला शिवकुमारी विग्नेश्वरी की है जो 25 वर्षीय है।

अपने छह साल पुराने फेसबुक दोस्त, 28 वर्षीय लक्ष्मण से शादी करने के लिए भारत आई। बता दें कि महिला श्रीलंका से पर्यटक वीजा पर आई और उसने चित्तूर जिले में लक्ष्मण से शादी की है। शनिवार को जैसे ही शादी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, पुलिस ने निर्देश दिया कि वह 15 अगस्त को अपने वीजा की अवधि समाप्त होने से पहले देश छोड़ दें या विस्तार की मांग करें।

सीमा-सचिन और अंजू-नसरुल्ला के भारत-पाक सीमा पार प्रेम और उनकी शादी किए जाने के बाद दक्षिण भारत की ये बॉर्डर पार की लवस्टोरी भी स्थानीय लोगों के बीच गहरी दिलचस्पी पैदा कर दी है। शादी करने का फैसला करने के बाद, विग्नेश्वरी 8 जुलाई को आंध्र प्रदेश आ गईं। इस जोड़े ने 20 जुलाई को चित्तूर जिले के वी कोटा के एक मंदिर में शादी कर ली।

ऐसे हुई दोनों की पहचान

वी कोटा मंडल के अरिमाकुलपल्ले के राजमिस्त्री लक्ष्मण की मुलाकात 2017 में फेसबुक पर श्रीलंका की विग्नेश्वरी से हुई। विग्नेश्वरी 8 जुलाई को पर्यटक वीजा पर कोलंबो से चेन्नई पहुंचीं। लक्ष्मण उन्हें लेने चेन्नई पहुंचे और यहां से वह उसे घर ले आया। लक्ष्मण के परिवार वालों की सहमति से 20 जुलाई को उन्होंने शादी कर ली।

विघ्नेश्वरी भारतीय नागरिकता पाने की योजना बना रही हैं: एसपी

इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो चित्तूर जिला पुलिस ने जोड़े को उनके सामने पेश होने का निर्देश दिया। चित्तूर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वाई रिशांत रेड्डी ने विग्नेश्वरी को नोटिस दिया क्योंकि उनका वीजा 15 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। पुलिस ने निर्देश दिया कि उसे तब तक श्रीलंका लौटना होगा।

हालांकि विग्नेश्वरी ने अपने देश लौटने से इनकार कर दिया है। उन्होंने भारत सरकार से अनुरोध किया कि वह उसके लिए देश में स्थायी रूप से रहने की व्यवस्था करे ताकि वह अपने पति के साथ रह सके। पुलिस एसपी के मुताबिक विग्नेश्वरी भारतीय नागरिकता लेने के लिए जुट गई है। उन्हें भारतीय नागरिकता लेने की प्रक्रिया समझाई गई है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.