हल्द्वानी, खबर संसार। आज यानी सोमवार को उत्तराखंड जल संस्थान हल्द्वानी के द्वारा हम सभी ठेकेदारों को अधिशासी अभियंता द्वारा बुलाया गया और हमारी समस्याओं के समाधान के लिए वार्तालाप हुई।
जिसमें अधिशासी अभियंता रवि शंकर लोशाली जी व पेयजल आपूर्ति समस्त स्टॉप मौजूद था जिसमें उन्होंने हमारी शांतिपूर्वक बातों को सुना वह हमारी समस्त परेशानियों का समाधान निकालने की कोशिश करी सभी ठेकेदार बंधु कल दिनांक एक अगस्त 2023 से टैंकर पेयजल आपूर्ति के लिए सुचारू कर दिए जाएंगे।
लिखित में विभाग ने 25 अगस्त 2023 का समय दिया
लिखित में विभाग ने 25 अगस्त 2023 का समय दिया है भुगतान संबंधित अगर वह 25 अगस्त तक पेमेंट नहीं करते हैं तो 26 अगस्त 2023 से पेयजल आपूर्ति के समस्त ठेकेदारों की हड़ताल फिर से सुचारू हो जाएगी फिर से पेयजल आपूर्ति ठप कर दी जाएगी सभी फर्मों के ठेकेदार मौजूद रहे बसंत ट्रेडर्स (बसंत सनवाल) जांगी इंटरप्राइजेज (इंदर जांगी) गजानन ट्रेडर्स (सौरव शर्मा) गुरु गोरखनाथ ट्रेडर्स के संचालक भी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

