HomeNationalसीमा हैदर को मिला हिंदी फिल्म में रॉ एजेंट की भूमिका निभाने...

सीमा हैदर को मिला हिंदी फिल्म में रॉ एजेंट की भूमिका निभाने का ऑफर

सीमा हैदर को अब तक आपने समाचार चैनलों पर साक्षात्कार देते हुए देखा होगा। सीमा हैदर को अब तक आपने उसके वीडियो या रील में डांस या अभिनय करते देखा होगा लेकिन अब सीमा हैदर जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आयेगी।

हम आपको बता दें कि एक स्थानीय फिल्म निर्माता ने सीमा हैदर का ऑडिशन लिया है। इस ऑडिशन को देने के बाद सीमा हैदर के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती थी। उसे लग रहा है कि वह जल्द ही कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट से भी बड़ी अभिनेत्री बन जायेगी और पूरे बॉलीवुड में छा जायेगी।

हम आपको बता दें कि फिल्म निर्माता और यूपी नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी अपनी टीम के साथ सीमा हैदर और सचिन से मिलने के लिए ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा स्थित उनके घर पहुँचे थे। जहां उन्होंने सीमा और सचिन से लंबी बातचीत भी की। हालांकि सीमा और सचिन ने अभी तक फिल्म में काम करने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि वह फिल्म में काम करेंगे क्योंकि दोनों को पैसों की सख्त जरूरत भी है।

फिल्म के डायरेक्टर जयंत सिन्हा और भरत सिंह ने सीमा का ऑडिशन लिया

बताया जा रहा है कि फिल्म निर्माता को सीमा ने कहा है कि वह जांच एजेंसियों से क्लीन चिट मिलते ही इस प्रस्ताव को स्वीकार करेंगी। मुलाकात के दौरान फिल्म के डायरेक्टर जयंत सिन्हा और भरत सिंह ने सीमा का ऑडिशन लिया और उसे कुछ डॉयलॉग बोलने के लिये दिये। निर्माता अमित जानी ने कहा है कि सीमा उनकी फिल्म ‘ए टेलर मर्डर स्टोरी’ में भारतीय एजेंसी रॉ के एजेंट का किरदार निभाएंगी।

हम आपको यह भी बता दें कि सीमा और सचिन के आर्थिक दिक्कतों में होने की खबरें वायरल होने के बाद इन दोनों को नौकरियों के प्रस्ताव मिलने लगे हैं। कुछ लोग इस परिवार को आर्थिक मदद की पेशकश भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक कंपनी ने पत्र भेजकर सीमा और सचिन को नौकरी के लिए गुजरात आने का प्रस्ताव भी दिया है।

बताया जा रहा है कि यह प्रस्ताव गुजरात के एक बड़े उद्योगपति ने भेजा है। इस प्रस्ताव के बारे में हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि किसी ने टाइम पास या मजाक के इरादे से इसे भेजा है। इस प्रस्ताव में सीमा और सचिन को 50-50 हजार रुपए की तनख्वाह देने की बात कही गयी है। इस बीच, पुलिस ने ऐसे किसी पत्र मिलने को जानकारी से इंकार किया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.