HomeUttarakhandऊधम सिंह नगर में 09 सितम्बर को आयोज‍ित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

ऊधम सिंह नगर में 09 सितम्बर को आयोज‍ित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार पाठक के द्वारा प्रेस को संबोधित करते हुए कहा है की 09 सितम्बर 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद ऊधम सिंह नगर के जिला न्यायालय रूद्रपुर सहित बाह्य स्थित दीवानी न्यायालयों काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, सितारगंज एवं किच्छा मे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

इसके तहत न्यायालय में लम्बित शमनीय प्रकृति के आपराधिक वाद, धारा 138 एन0आई0एक्ट, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम वाद, विद्युत व जलकर बिल से संबंधी, वैवाहिक मामले (तलाक को छोडकर), भूमि अधिग्रहण वाद, भुगतान व भत्तों से संबंधित सर्विस के मामले, जिला न्यायालय में लम्बित राजस्व वाद एवं अन्य सिविल मामले (किरायेदारी, सुखाधिकार, व्यादेश) आदि मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

इन मामलों का किया जायेगा न‍िस्‍तारण

साथ ही ऐसे मामलो का भी निस्तारण किया जायेगा जो न्यायालय में लंबित नहीं हैं जैसे बैंक से लिए गए सभी प्रकार के लोन, विद्युत बकाया धनराशि, श्रम विभाग, जलकर टेलीफोन बिल इत्यादि के मामले भी निस्तारित किए जायेंगे। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि जो भी व्यक्ति अपने मामलों को दिनांक 09 सितम्बर, 2023 (द्वितीय शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते है तो वे दिनांक 08 सितम्बर, 2023 से पूर्व किसी भी कार्यदिवस में या लोक अदालत तिथि पर भी संबंधित न्यायालय में स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर, रूद्रपुर ऊधम सिंह नगर में या दूरभाष संख्या 05944 250682 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.