पाकिस्तान में अनवर-उल-हक कक्कर को कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है. निवर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और नेशनल असेंबली में विपक्ष के निवर्तमान नेता राजा रियाज के बीच बलूचिस्तान से अनवर-उल-हक कक्कर के नाम पर सहमति बनी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आज (शनिवार) ही उनके शपथ लेने की संभावना है.
बता दें कि 9 अगस्त को संसद के भंग होने के साथ ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का कार्यकाल भी खत्म हो गया था. ऐसे में आज कार्यवाहक प्रधानमंत्री के चुने जाने की आखिरी तारीख थी. इससे पहले पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर जल्द से जल्द नया कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त करने को कहा था, जिस पर शहबाज शरीफ ने थोड़ी नाराजगी भी दिखाई थी.
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
